अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      राजगीर में मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद का निर्विरोध चयन के आसार

      नालंदा ( राम विलास )। राजगीर नगर पंचायत कै मुख्य पार्षद को लेकर यहां गहन मंथन जारी है । निर्णय भी लगभग वन साइडेड है। राजद जदयू महागठबंधन के पास पूर्ण बहुमत है। इसके बावजूद इस महागठबंधन के समर्थित वार्ड पार्षद गुप्त धाम के प्रवास में प्रवास कर रहे हैं।

      मिली जानकारी के अनुसार वार्ड पार्षद पति त पावन उत्तरायण गंगा के तट पर बाबा विश्वनाथ नगरी में तीर्थाटन कर रहे हैं। वह सरस सलिल गंगा में डुबकी लगाकर बाबा विश्वनाथ से मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद ले रहे हैं।

      pratiyasiचर्चा है कि महागठबंधन के एक युवा नेता और एक कुशल अध्यापक के नेतृत्व में नगर सरकार बनाने को लेकर मंथन किया जा रहा है। ऐसे नगर सरकार बनाने में महागठबंधन कोई मायने नहीं रखता है । इस गुट ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को अपने से अलग रखा है। दूसरी तरफ भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का निर्णय लिया है।

      मिली जानकारी के अनुसार नगर सरकार के मुखिया के लिए पहला नाम राजगीर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 की नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद उर्मिला देवी का नाम है। उर्मिला देवी लगातार चौथी बार चुनाव जीती है। उन्हें राजगीर नगर पंचायत के पहले मुख्य वार्ड पार्षद बनने का गौरव प्राप्त है। ये जदयू से ताल्लुकात रखती हैं। मुंह की कड़ी उर्मिला देवी कुछ लोगों को पसंद नहीं है।

      इस स्थिति में भाजपा समर्थित रुक्मिणी देवी को भी ऑफर मिल सकता है। नगर सरकार के गठनकर्ताओं ने उर्मिला देवी को एक मैसेज भी दिया है । मैसेज में कहा गया है कि वह अपनी जुबान और कार्य शैली में परिवर्तन लाएं। साथ ही यह भी संदेश दिया गया है कि उनकी बातों को नजरअंदाज नहीं करेंगी।

      दूसरी तरफ राजगीर में सर्वाधिक बोट से चुनाव जीती वार्ड प्रत्याशी के पति भी किंग मेकर की भूमिका में है। वे निवर्तमान उप मुख्य पार्षद श्यामदेव राजवंशी की पत्नी मुन्नी देवी को मुख्य पार्षद बनाना चाहते हैं । लेकिन तोड़ जोड़ के बाद भी अपेक्षित संख्याबल से वे काफी दूर लग रहे हैं।

      मौजूदा परिस्थिति के अनुसार भाजपा समर्थित प्रत्याशी भी महागठबंधन के साथ मिलकर काम करने के लिए आतूर दिख रहे हैं। वह बिना शर्त के समर्थन देने के लिए तैयार हैं। जहां तक उप मुख्य पार्षद की बात है तो किसी के नाम की घोषणा अब तक नहीं हुई है। और ना ही कोई नाम पर चर्चा हो रही है। इसके

      बावजूद अटकल लगाया जा रहा है कि वार्ड 5 से पहली बार चुनाव जीती पिंकी देवी उप मुख्य पार्षद बन सकती है। पिंकी देवी की सास मीना देवी भी वार्ड संख्या 11 की वार्ड पार्षद है। इनके पति अशोक राय राजगीर नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों को एक सूत्र में बांधना चाहते हैं । सभी वार्ड पार्षद निर्गुट होकर राजगीर के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाये यही उनका प्रयास हैं ।

      यदि अशोक राय की राय पर सभी वार्ड पार्षद एकमत होते हैं तो राजगीर नगर पंचायत में निर्विरोध मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद का चुनाव हो सकता है। इस पहलू पर भी किंग मेकर की भूमिका निभाने वाले लोग पहल कर रहे हैं। इन सबों के बावजूद राजगीर के नव निर्वाचित करीब एक दर्जन वार्ड पार्षद राजगीर और राज्य से बाहर गुप्त धाम में प्रवास कर रहे हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!