अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      राजगीर में पर्यटकों के साथ गुंडागर्दी कर लूटपाट, कई घायल

      राजगीर जैसे अति महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्र में सुरक्षा के नाम पर केवल कागजी भरपाई की जा रही है। सुरक्षा नगण्य दिखती है। यहां आए दिन पर्यटकों के साथ मारपीट व छिनतई की घटना होते रहती है। पुलिस को सिर्फ अवैध वसूली से ही मतलब रह गई है …….”

      राजगीर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नालंदा जिले के पर्यटन नगरी राजगीर में पर्यटकों और दुकानदारों में मारपीट हुई है। जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। कई घायलों का ईलाज सदर अस्पताल में कराया गया है।

      rajgir crimeखबर है कि विश्व शांति स्तूप के पास शुक्रवार को पर्यटकों और दुकानदारों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें पटना के राजीव नगर मोहल्ला के निवासी दीपक पांडे सहित उनके परिजन घायल हो गए। घायलों में दीपक के अलावा रोशन कुमार संगीता कुमारी शामिल है। सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर में इलाज कराया गया।

      पटना से आए हुए पर्यटक दीपक पांडे ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ राजगीर घूमने आए थे रूप में के पास टहलने के दौरान प्यास लगने पर नींबू पानी की दुकान पर गए। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लड़के उनके साथ परिजन को देखकर अपशब्द बोले तथा अभद्र टिप्पणी की।rajgir crime 1

      परिवार के साथ होने के कारण ऐसा बोलने से मना करने पर उन लड़कों ने दीपक के साथ उलझ गया और मारपीट करने लगे। जब दीपक के परिजन बीच-बचाव करने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान किसी ने उनकी मदद नहीं की।

      बकौल पर्यटक दीपक, मामला बढ़ जाने के बाद पुलिस पहुंची और घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर लाया। मारपीट के दौरान किसी ने दीपक की बहन से सोने के चेन, कनवाली, मोबाईल आदि भी छीन लिया। शांति स्तूप पर इस तरह की घटना से उन्हें काफी आहत पहुंची है।

      उधर इस घटना में रोपवे के पास फोटोग्राफर सिंटू कुमार विकास कुमार मल्लू कुमार को भी चोटें आने की बात सामने आई है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!