अन्य
    Thursday, March 28, 2024
    अन्य

      राजगीर मलमास मेले के दौरान इस आश्रम में नर्तकी-बालाओं का जमघट बना चर्चा का विषय

      आज हमारे समाज में धर्म के नाम पर फरेब और कर्म का धंधा आम बात हो गई है। कहां क्या हो रहा है और कब क्या  माजरा सामने आ जाये, कहना बड़ा मुश्किल है।”।

      राजगीर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। इन दिनों नालंदा जिले के धार्मिक-पर्यटन नगरी राजगीर में श्री रामकृष्ण सारदा आश्रम की खूब चर्चा हो रही है। इस आश्रम की ओर लोगों की नजर यू हीं चली जा रही है।sri ramkrisna mission ashram rajgir crime girl

      इसका कारण है राजगीर थाना के पीछे बंगाली पाड़ा विनोदन होटल के बगल में सड़क किनारे अवस्थित इस आश्रम के गेस्ट हाउस में थियेटरों में आये  नर्तकी बालाओं का आना-जाना और ठहरना। इस दौरान एक वीआईपी वाहन थियेटर की नर्तकी बालाओं को लाते-ले जाते हमेशा देखा जाता रहा।

      इन चर्चाओं के बीच हमारे संवाददाता ने खुद जायजा लिया और सारे नजारों को कैमरे में कैद किया। इस पड़ताल के बाद तस्वीर चौंकाने वाले आये हैं।sri ramkrisna mission ashram rajgir crime1

      फिलहाल इस आश्रम-गेस्ट हाउस के संचालक ब्रह्मचारी सेवक चैतन्य उर्फ बाबा राजगीर महाराज जी बताये जाते हैं। बकौल महाराजजी, उनकी पोस्टिंग 3 साल पहले संस्था के मुख्यालय से हुई है, जो पश्चिम बंगाल प्रांत से संचालित है।

      जब एक्सपर्ट मीडिया न्यूज की ओर से थियेटर के बार-बालाओं को आश्रम में शरण दिये जाने की बाबत बाबा राजगीर महाराज जी ने बताया कि वे एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था से जुड़ी आश्रम चलाते हैं। वे हर किसी को शरण देते हैं। वे आतंकवादी हो या कोई और। यह सब पुलिस-प्रशासन को देखना है। उनकी नजर में सब एक समान हैं।

      sri ramkrisna mission ashram rajgir baba on call

      जब उनसे पूछा गया कि क्या वे आश्रम के गेस्ट हाउस में ठहरने वालों के आकड़े सुरक्षित रखते हैं और उसकी कानूनी प्रावधान के अनुसार निकटम थाना को उसकी जानकारी सुसमय देते हैं।

      इसके जबाव में उन्होंने बताया कि मलमास मेला के दौरान जो लोग भी उसके आश्रम के गेस्ट हाउस में ठहरे हैं, उसकी जानकारी पुलिस-प्रशासन को रही है। कई बार थाना प्रभारी, डीएसपी, एसडीओ स्तर के अधिकारी उनके आश्रम के गेस्ट हाउस का निरीक्षण कर चुके हैं।

      बाबा राजगीर महाराज जी ने यह भी उनके आश्रम में बच्चों का एक सरकारी स्कूल का संचालन होता है, जिसमें स्थानीय स्तर के दर्जन भर असहाय बच्चे पढ़ते हैं। बिहार शिक्षा बोर्ड के सिलेबस के अनुरुप उनके पठन-पाठन के लिये 3 शिक्षक भी कार्यरत हैं।

      बहरहाल, श्री राम कृष्णा शारदा आश्रम के गेस्ट हाउस में मलमास मेले के दौरान नर्तकी बालाओं के लगे जमघट ने लोगों के बीच कई सबाल खड़े कर दिये हैं। धर्म-समाज सेवा के नाम पर इस तरह के व्यवसाय लोग पचा नहीं पा रहे हैं। पुलिस-प्रशासन पर भी उंगलियां उठ रही है।sri ramkrisna mission ashram rajgir crime girl3 sri ramkrisna mission ashram rajgir crime girl2 sri ramkrisna mission ashram rajgir crime girl1

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!