अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      राजगीर नगर पंचायत चुनाव में जीते 14 नये चेहरे, काफी रोचक होगा मुख्य-उप पार्षद का चयन

      नालंदा (राम विलास )। राजगीर नगर पंचायत का चुनाव परिणाम चौंकाने वाला है। 19 में केबल पांच पुराने वार्ड पार्षद ही चुनाव जीतने में कामयाब हो सके हैं। इनमें  दो पुरुष और 3 महिलाएं शामिल है। बाकी सभी नए चेहरे है।

      जातीय समीकरण के आधार पर  यादव और राजवंशी समाज को पांच-पांच सीटें हासिल हुई है। इसी प्रकार ब्राह्मण और कुशवाहा जाति से दो-दो तथा  कुर्मी, राजपूत,  पासी, रजक और बनिया समाज के एक-एक  प्रत्याशी चुनाव जीते हैं।

      राजगीर में कुल 19 वार्ड हैं।  इनमें 11 वार्डों से महिला प्रत्याशी चुनाव जीती है।  यह चुनाव कई मायने में चौकाने वाला प्रतीत हो रहा है। यहां  मुख्य पार्षद का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद को लेकर  रणनीतियां बनने लगी है।

      अब देखना है कि ऊंट किस करवट बैठता है। यहां दो सबसे मजबूत जाति के प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। जिसमें यादव और राजवंशी दोनों बराबर बराबर पर है। चुनाव परिणाम को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी राजवंशी को अध्यक्ष पद पर बैठाया जा सकता है।  दलिय आधार पर देखा जाए तो RJD और JDU से 6-6 प्रत्याशी,  BJP से 7 प्रत्याशी और कांग्रेस समर्थित एक प्रत्याशी चुनाव जीतने में सफल हुए हैं।

      चुनाव नजीतेः राजगीर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 से पंकज कुमार यादव, वार्ड संख्या 2 से रमेश राजवंशी, वार्ड संख्या 3 से बिरजू राजवंशी, वार्ड संख्या 4 से अनिल कुमार, वार्ड संख्या 5 से पिंकी देवी, वार्ड संख्या 6 से  सावित्री देवी, वार्ड संख्या 7 से अंजलि कुमारी, वार्ड संख्या 8 से सुवेन्द्र राजवंशी, वार्ड संख्या 9 से रूकमणी देवी, वार्ड संख्या 10 से विकास कुमार, वार्ड संख्या 11 से मीना देवी, वार्ड संख्या 12 से ज्योति देवी, वार्ड संख्या 13 से ज्योति कुमारी, वार्ड संख्या 14 से उमेश रजक, वार्ड संख्या 15 से उर्मिला देवी, वार्ड संख्या 16 से साधना देवी, वार्ड संख्या 17 से श्रवण कुमार, वार्ड संख्या 18 से मुन्नी देवी, वार्ड संख्या 19 से मीरा कुमारी ने जीत हासिल की है।

      राजगीर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 से ज्योति कुमारी 1 वोट से चुनाव जीती हैं वहीं, वार्ड संख्या 15 से उर्मिला देवी लगातार चौथी वार चुनाव जीतने में सफल रही हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!