अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      राजगीर गढ़ महादेव मंदिर में बाल विवाहः दो दुल्हा व एक दुल्हन समेत कईयों को पुलिस ने दबोचा

      भारत एवं बिहार सरकार द्वारा बाल विवाह गैर कानूनी घोषित है। फिर भी गांवों यह प्रथा थमने का नाम नहीं ले रही है। कुछ माह पहले ही जन जागृति मानव श्रृखंला का भी आयोजन किया, लेकिन अशिक्षित-गरीब वर्ग-समुदाय पर उस जागरण का कोई खास असर होता नहीं दिख रहा। महादलित परिवारों में इस  कुप्रथा का एक बड़ा कारण उनका आर्थिक पिछड़ापन भी है, जिसमें युवक-युवतियों के अभिभावक विवश भी प्रतीत होते हैं।”

      BAL VIVAH IN RAJGIR NALANDA 3राजगीर (नीरज कुमार)। खबर है कि नालंदा जिले के  अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन-धर्म राजगीर थानान्तर्गत अजातशत्रु किला मैदान के करीब गढ महादेव मंदिर परिसर से पुलिस ने दो नाबालिग जोड़ी को पुलिस ने विवाह करा रहे पुरोहित एवं उनके अभिभावकों को अपनी गिरफ्त में लिया है औऱ  पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है।

      कहा जाता है किसी ने गढ महादेव मंदिर परिसर में हो रही नाबालिग दो जोड़ों की शादी की खबर पुलिस को दे दी।

      इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुये नाबालिग जोड़ी की शादी कराने में मशगुल पंडित और उसके अभिभावकों को अपनी हिरासत में ले लिया।

      राजगीर थाना पुलिस जब गढ महादेव मंदिर परिसर में नाबालिग जोड़ी और उसकी शादी कराने में मशगुल अभिभावकों  अपनी गिरफ्त में ले रही थी, इसी बीच एक नाबालिग दूल्हन नजर चुराते फरार हो गई।BAL VIVAH IN RAJGIR NALANDA 2

      पुलिस गिरफत में आये  दोनों एक दुल्हा राजगीर थाना के मुसहरी टोला निवासी रंजीत मांझी तो दूसरा दूल्हा सौरे बांदे गांव निवासी जीतु कुमार बताया जाता है।  

      पकड़ी गई नाबालिग दुल्हन नवादा जिले के नारदीगंज थाना के कहुआरा भतविगहा गांव निवासी ताजु कुमारी के रुप में पहचान हुई है।  

      नाबालिग जोड़ी की शादी करते पकड़े जाने की सूचना आग की तरह फैल गई और थाना परिसर में उसकी एक झलक देखने को लोग उमड़ पड़े।

      फिलहाल पुलिस दबोचे गये दुल्हन-दुल्हों की मेडिकल जांच  तथा अन्य कानूनी कार्रवाई प्रक्रिया में जुटी है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!