अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      रांची के ओरमांझी में सीएम ने किया देश के सबसे बड़े मछली घर का उद्घाटन

      ORMANJHI MACHHLI GHAR 2रांची।  सीएम रघुबर दास ने ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान के ठीक सामने नाइट सफारी परिसर में मछलीघर का उद्घाटन करने के उपरांत ईको पार्क का शिलान्यास रखा। इस मछली घर के खुलने से रांची में पयर्टन को बढ़ावा मिलेगा। इस मछली घर में देश के अलावा बैंकॉक, सिंगापुर से भी मछलियां मंगाई गई हैं।

      इस मौके पर सीएम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। झारखंड के लोगों का प्रकृति के प्रति विशेष प्रेम रहा है।

      उन्होंने कहा कि आज के बाद झारखंड को देश के सबसे बड़े मछली पार्क के लिए जाना जाएगा। सीएम ने घूम-घूमकर पूरे मछली घर की जानकारी भी ली।

      ORMANJHI MACHHLI GHAR 1उन्हें बताया गया कि यहां तितली पार्क भी बनाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न प्रजातियों की तितलियां रहेंगी।  यहां रोज गार्डन, चिल्ड्रेन जोन, भूल-भुलैया, झरना, फव्वारा आदि होगें।

      करीव 5.67 करोड़ रु. लागत की लागत से 4.99 एकड़ क्षेत्रफल में फैले प्रक्षेत्र में इसे देश का सबसे बड़ा मछली घर माना जा रहा है। यहां करीब 73 फीट लंबा और 13 फीट ऊंचा ग्लास लगे है। जिसमें 4.40 लाख गैलन पानी रहता है। इसमें 18 प्रजातियों की मछलियां हैं।

      फिलहाल ओरमांझी मछली घर का भ्रमण शुल्क प्रति व्यस्क 30 रुपये और प्रति बच्चे 15 रुपये रखा गया है। यह मछली घर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!