अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      यहां पानी को लेकर फसाद, सड़क पर उतरी महिलाएं, लोगों को यूं पीटा

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। एक तरफ जहां बिहारशरीफ को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद जोरों पर पर है, वहीं पानी की समस्या से त्रस्त महिलाएं पीने पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर फसाद करती दिखी।

      BIHARSHARIF WATER FASAD 2सड़क पर उतरी महिलाएं काफी आक्रोशित थी। वे डीएम को जाम स्थल पर आकर तत्काल समस्या समाधान की मांग कर रही थी।

      इस दौरान महिलाओं के साथ चल रहे युवकों ने राहगीरों को भी जमकर पीटा। इससे कई लोगों को गंभीर चोटें आने की सूचना है।

      इस फसाद पर पुलिस वाले समय पर पहुंचने में विफल रहे। घंटा भर बाद आई पुलिस टीम फसाद रोकने की जगह मोबाईल से वीडियो क्लिप बनाने में मशगुल रहे।

      सड़क पर उतरी महिलाओं कहना है कि बिहारशरीफ के एक वार्ड में उन्हें पीने का तक नसीब नहीं हो रहा है। लाख शिकायत के बाबजूद प्रशासन में कोई उनकी एक नहीं सुन रहा। पिछले दो महीने से वे लोग पानी के लिये छटपटाते फिर रहे हैं। रमजान के महीने में भी उन्हें पानी के लिये इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।BIHARSHARIF WATER FASAD 3

      महिलाओं का आरोप है कि वार्ड पार्षद उन्हें एक समुदाय विशेष की बात कह समस्या को नजरअंदाज करते हैं। वार्ड पार्षद का कहना है कि उन लोगों ने चुनाव में वोट नहीं दिया है, इसलिये उनकी समस्याएं नहीं सुनी जायेगी।

      बहरहा, बात कुछ भी हो। आज विकास पुरुष उर्फ सुशासन बाबू के गृह जिले नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ की सड़कों पर पेयजल जैसी समस्या को लेकर जो हुजूम उतरा और सबने जिस तरह से अपने आक्रोश का इजहार किया, वह पूरी व्यवस्था को शर्मशार करने वाली है।  

      देखिये वीडियोःबीच सड़क जाम कर राहगीरों संग मारपीट करते युवकों संग महिलाएं ……

       देखिये वीडियोः कहती हैं बिहारशरीफ में सड़क पर उतरी महिलाएं..

       

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!