अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      यहां नीतीश कुमार नहीं, अपराधियों की बहार है

      बुधवार देर रात पटना से सौ किमी दूर गया  के गुरारु थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव के पास करीब एक दर्जन  सड़क लूटेरों ने  लूटपाट के दौरान एक निजी चिकित्सक के पत्नी और बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।”

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज ब्यूरो )। “बिहार में बहार है फिर से नीतीशे कुमार हैं’ ! क्या बिहार में उसी सुशासन बाबू की सरकार है जहाँ एक समय अपराधी अपराध करने से पहले सौ बार सोचा करते थे। लेकिन आज लगता है बिहार में सुशासन बाबू का इकबाल खत्म होता जा रहा है। ‘बिहार में अपराधियों की बहार’ आ गई है।

      पिछले कई माह से बिहार में बलात्कार और छेडखानी के कई मामले आते रहे हैं। राज्य के जहानाबाद और खुद सीएम के गृह जिला नालंदा के हिलसा में सरेराह मनचलों द्वारा लड़कियों से छेडखानी की घटना ही नहीं हुई। बल्कि उस घटना का विडियो भी वायरल किया गया।

      gaya rape 1

      सुशासन बाबू के शासन में कहा जाता है कि लड़कियाँ रात में निर्भीक घूम रही है। लेकिन यहाँ तो दिन के उजाले में उनके साथ छेड़छाड़ और बलात्कार की घटनाएँ हो रही है।

       शर्मनाक घटना की खबर राज्य के गया से मिल रही है। जहाँ सड़क लूटेरों ने एक निजी चिकित्सक के सामने उनकी पत्नी और बेटी के सामने गैंगरेप किया ।

      गया के ही आंती थाना क्षेत्र के रहने वाले इस एक निजी चिकित्सक जो गुरारू में अपना क्लिनिक चलाते हैं, जो देर रात बाइक से अपने घर जा रहे थे। सोनडीहा गांव पार करने पर कनौसी रोड में छिनतई की घटना को अंजाम देने की फिराक में रहे करीब एक दर्जन लूटेरों  ने डॉक्टर की बाइक रुकवाई।

      इसके बाद हथियार के बल पर तीनों को सड़क से थोड़ी दूर ले जाकर डॉक्टर को पेड़ से बांध दिया। फिर सभी लूटेरे एक-एक कर मां-बेटी के साथ घृणित कार्य को अंजाम दिया।

      घटना की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही गया एसएसपी ने घटना की विस्तृत जानकारी लेते हुए कई गाँव में लूटेरो और बलात्कारियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया।

      nalanda vedia viral crimeफिलहाल इस घटना में संलिप्त कई की पहचान हो गई है। पीड़िता ने भी दो रेपिस्ट की पहचान कर ली है। शायद सभी आरोपी पकड़े भी जाएँ ।

      लेकिन सुशासन बाबू उस पिता पर क्या बीत रही होंगी, उसका अंदाजा आपको है? उस मां बेटी पर क्या बीत रही होंगी जो लूटेरों की हवश की शिकार बन गई।

      पहले तो आपके राज्य में जनता ही सुरक्षित नहीं थी। अब तो लड़कियाँ भी सुरक्षित नहीं है। कहाँ गया आपका सुशासन और कानून का अलाप? कुछ माह पहले एक छोटी सी हत्या पर बबाल मचा देने वाले आपके वर्तमान सहयोगी की आत्मा इस शर्मनाक घटना पर मर गई है क्या?

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!