अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      मोहर्रम मेला के सफलता के लिय बैठक, सलीम अन्सारी बने कमिटि अध्यक्ष

      ओरमाँझी,रांची (मोहसिन)। रविवार को सेंट्रल मुहर्रम कमिटि द्वारा मोहर्रम मेला के सफल आयोजन पर विचार विमर्श के लिये हरचन्डा मेला मैदान में मो. सलीम अंसारी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित किया गया।

      ormanjhi news1इस बैठक में चकला दरदाग सिलदीरी हरचन्डा बरवे बसाती डहु व अन्य गांवों के मोहर्रम अखाड़ा कमेटी के  प्रतिनिधि  व बुद्धिजीवी लोग उपस्थित हुए मोहर्रम मेला के सफल आयोजन के लिए कमेटी का पूर्ण गठन किया गया, जिसमें में सर्वसम्मति से अध्यक्ष मो. सलीम अंसारी, उपाध्यक्ष मो. जियाउल अंसारी, सचिव मो. इस्लाम अन्सारी , मो. फरीद अंसारी, कोषाध्यक्ष अशफाक अंसारी व सरपस्त में मो. बसीरुल हक  मो. जमरुदीन अन्सारी  मो. सादिम अन्सारी  मो. इस्लाम अन्सारी, सदस्य रफीक अंसारी, मो. गफ्फार अंसारी, मो. मुराद अंसारी,  हमीद अंसारी,  नसरुद्दीन अंसारी,  अमान अंसारी,  शाहजहां अंसारी,  आबिद अंसारी,  मोइज अंसारी,  अबू तालिब अंसारी, इब्राहिम अंसारी,  जुल्फिकार अंसारी,  काशीम अंसारी,  समीम अंसारी,  शाकिर अंसारी, अलीजान अंसारी शामिल है।

      बैठक में आए लोगों ने विचार किया कि सभी गांव से शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम का जुलूस निकाला जाए। जुलूस में किसी भी प्रकार की नागपुरी गाना व नशीले पदार्थ का सेवन ना किया जाए। सही समय पर सभी अखाड़ा के लोग मेला स्थान पर पहुंच कर अपना अस्त्र शस्त्र का खेल का प्रदर्शन करे। जुलूस के साथ अपने अपने गांव से ताजिया और झंडा लेकर आने  इस्लामिक तरीके का ख्याल रखते हुए जुलूस निकालने का फैसला लिया गया।

      इस मौके पर नए अध्यक्ष मोहम्मद सलीम अंसारी ने कहा कि इस्लाम धर्म हमें सभी धर्मों का सम्मान करने की सीख देता है। इसलिए मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण सद्भाव के साथ निकालें।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!