अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      मानपुर थाना पुलिस ने एक चिन्हित बालू माफिया को तिउरी से दबोचा

      बिहारशरीफ (राजीव रंजन)। नालंदा जिले के मानपुर थाना पुलिस ने तिउरी गांव से आज अहले सुबह एक चिन्हित बालू माफिया अभियुक्त को दबोचने में सफलता पाई है।

      tiuri balu mafia 1
      पुलिस के हत्थे चढ़े नामजद आरोपी उपेन्द्र कुमार…..

      खबर है कि थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने अपने दल-बल के साथ अहले सुबह करीव 4 बजे तिउरी गांव में छापामारी की और गांव निवासी भरत सिंह के पुत्र उपेन्द्र कुमार को धर दबोचा।

      बताया जाता है कि पुलिस के हत्थे चढ़े उपेन्द्र कुमार तिउरी गांव के चर्चित 10.77 एकड़ आम गरमजरुआ भूमि पर अवैध खनन करने वाले चिन्हित बालू माफियओं में एक है।

      इस मामले को लेकर नालंदा एसपी के निर्देश पर कुल 6 चिन्हित लोग के खिलाफ थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

      उसी मामले में आज मानपुर थानाध्यक्ष ने सभी चिन्हित नामजद अभियुक्तों को दबोचने की मंशा से उसके घरों में छापामारी की। जिसमें एक दबोचा गया। बाकी आरोपी पुलिस की भनक पाकर भागने में सफल रहे।

      इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि सारे नामजद अभियुक्तों को दबोचने के लिये छापामारी जारी है और सबों को शीघ्र ही सलाखों के पिछे डाल दिया जायेगा।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!