अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      महागठबंधन का झोला लेकर लालू से होटरवार जेल में मिले शरद

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव ने रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की।

      इस मुलाकात के क्रम में आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में गैर भाजपा दलों के बीच महागठबंधन बनाने और साझा अभियान चलाने की रणनीति पर चर्चा हुई।lalu sharad

      जनता दल यूनाईटेड से बगावत करने के बाद शरद यादव आज लालू प्रसाद से पहली बार मुलाकात करने के लिए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा पहुंचे।

      शरद यादव के साथ झारखंड विकास मोर्चा मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय प्रधान महासचिव प्रदीप यादव और राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी भी जेल पहुंची।

      इससे पहले शरद यादव से सुबह में स्टेट गेस्ट हाउस में बाबूलाल मरांडी और प्रदीप यादव मुलाकात करने पहुंचे।

      इस मुलाकात के दौरान देश में गैर भाजपा महागठबंधन पर चर्चा हुई। शरद यादव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से भी महागठबंधन पर बातचीत करने का संकेत दिया है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!