अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      मलमास मेला में झूमते धराये 6 शराबी,गये जेल

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। बीती रात  धर्म-अध्यात्म की पर्यटन नगरी राजगीर  के मलमास मेला में शराब के नशे में झूमते 6 लोगों को दबोच कर जेल भेज दिया गया है।

      rajgir wine crime1

      खबर है कि शराब के नशे में धराये सभी 6 लोग मलमास मेला में यत्र-तत्र हंगामा कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग एवं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये उन्हें धर दबोचा और मेडिकल जांच में हुई पुष्टि के बाद जेल भेज दिया।

      दबोचे गये शराबियों में श्रवण यादव पिता राजेंद्र यादव राजगीर निवासी, एतवारी यादव पिता जानकी यादव बेला, कोडरमा निवासी, इंदल कुमार पिता संजय पंडित सिलाव निवासी, अनुराग कुमार पिता शिव शरण उपाध्याय राजगीर निवासी, गोलू कुमार पिता स्वर्गीय कैलाश सिंह महानंदपुर, दीपनगर और संजय कुमार पिता रामनाथ सिंह राजगीर निवासी हैं।

      इन सभी की नशे की बुरी हालत में ही पकड़ कर जेल भेजा गया है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!