अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      मलमास मेला देख बहनोई संग घर लौट रही युवती के साथ गैंगरेप, एक धराया

      नालंदा जिले की पुलिस-प्रशासन ने मलमास मेला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाने के ढिंढोरे पीटे थे, लेकिन पिछले एक महीने के दौरान जिस तरह की घटनाएं घटी है और जो नजारा देखने को मिला है, उससे साफ है कि इस बार सारी व्यवस्था संत-साधुओं के शाही स्नान तक ही सीमित रही है। अब अंतरराष्ट्रीय धार्मिक-पर्यटक नगरी राजगीर में गैंगरेप ने चौकसी पर सवाल खड़ा कर दिया है।”

      बिहारशरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। खबर है कि राजगीर थाना अंतर्गत के वणगंगा के पास 13 जून की रात शराब के नशे में धुत दो अपराधियों ने एक नाबालिग से गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया, जब वह अपने बहनोई के साथ मोटरसाईकल से मलमास मेला देख बाईक से नवादा जिला लौट रही थी।

      उसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने पीड़िता के बहनोई के साथ मारपीट करते हुए उसे घनी झाड़ी में ले गए, जहां बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

      RAJGIR POLICE STATION RAPE 1 1
      पुलिस अभिरक्षा में ईलाज-जांच कराता दबोचा गया दुष्कर्मी देवव्रत यादव ……

      इस वारदात ने राजगीर पुलिस की मलमास मेला में हाई अलर्ट रहने के दावे की पोल खोल कर रख दी है। सूचना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। वरीय अधिकारी के निर्देश पर पीड़िता से पूछताछ के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी गई। इस क्रम में पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिये जाने की सूचना है।

      घटना की प्राथमिकी गुरुवार को महिला थाना में दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया। घटना के बाबत महिला थानाध्यक्ष ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। हालांकि एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुटी है।

      बताया जाता है कि किशोरी अपने बहनोई के साथ राजगीर मलमास मेला घूमने आई थी। कुंड स्नान कर व मेला घूम दोनों रात करीब 12 बजे अपने घर नवादा जिला के हिसुआ थाना क्षेत्र लौट रहे थे।

      उसी दौरान वणगंगा के समीप पूर्व से घात लगाए दो बदमाशों ने जबरन बाइक रुकवा ली। बदमाश युवक के साथ मारपीट करते हुए दोनों को खींचकर घनी झाड़ी की ओर गये। बदमाश किशोरी से कुकृत्य का प्रयास करने लगा तो उसने उसका पुरजोर विरोध किया।

      बहनोई भी बदमाशों की हरकत का विरोध कर रहा था। इसके बाद बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट की। इसके बाद बारी-बारी से नाबालिग से कुकृत्य किया और फरार हो गये। इसके बाद युवक पीड़िता साली को लेकर थाने पहुंचा। 

      युवक और उसकी साली ने बदमाशों का पुरजोर विरोध किया था। बदमाश के हाथों व शरीर के अन्य हिस्सों पर नाखून के निशान थे। पुलिस बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल लाई।

      जहां बदमाश ने कैमरे पर अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वह नशे में धुत था। उसका दोस्त पिंटू उसे अपने साथ बुलाकर ले गया था। उसने दुष्कर्म की बात कबूली है। दोनों बदमाश दिन में सोन भंडार के समीप बोतलबंद पानी की बिक्री करता है।

      एसपी सुधीर कुमार पोरिका के अनुसार महिला थाना में दो बदमाशों को आरोपित कर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए टीम छापेमारी में जुटी है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!