अन्य
    Tuesday, March 19, 2024
    अन्य

      भाजपा ने जिला कार्यालय के लिए खरीदी 1.76 करोड़ की 40 डी. जमीन!

      modi shahएक्सपर्ट मीडिया न्यूज। वेशक भाजपा अब पहले जैसी भाजपा नहीं रही। वह आर्थिक तौर पर काफी साधन संपन्न हो गई है।

      खबर है कि झारखंड भाजपा ईकाई ने अपनी धनबाद जिला कार्यालय गोल बिल्डिंग-बलियापुर हीरक रोड के किनारे कोला कुसमा मौजा में खोलने जा रही है, उसके लिये करीब 40 डिसमिल भूमि की खरीदगी की है।

      इस व्यवसायिक भूमि का बाजार मूल्य अनुमानतः करीब 176 करोड़ है। इ स भूमि की रजिस्ट्री सोमवार को हुई है।

      पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा झारखंड के सभी जिलों में खुद का अत्याधुनिक कार्यालय खड़ा करने की योजना की तैयारी में है। इस योजना को खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देश के सभी जिलों में पार्टी तैयार की है।

      इसी योजना के तहत सोमवार को धनबाद अंचल के कोला कुसमा मौजा की जमीन भारतीय जनता पार्टी 11, अशोका रोड, नई दिल्ली के नाम रजिस्ट्री कराई गई।

      इस मौके पर केंद्र की तरफ से झारखंड में कार्यालय की जमीन खरीदने के लिए अधिकृत राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार समेत कई भाजपा नेता उपस्थित थे।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!