अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      भाजपा के भू माफियाओं के खिलाफ दलितों का प्रदर्शन

      “अगर 26 जनवरी तक न्याय नहीं मिला तो उसके बाद हिंदू से मुसलमान बन जाएंगे। पूरा परिवार इस्लाम धर्म कबूल लेंगे…….”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। जमशेदपुर में भू माफियाओं की खूब चलती है और वह भी भारतीय जनता पार्टी के जब भूमाफिया हो तो आखिर इन पर हाथ कौन डालें।

      BJP BHU MAFIA 1इसका जीता जागता नमूना उपायुक्त कार्यालय के सामने एक दलित परिवार दिसंबर 2018 से बैठा है।

      बता दें की इस दलित परिवार ने भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के भाई पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है, और न्याय की मांग को लेकर पूरा परिवार बैठा है, लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला।

      उधर अंबेडकर वेलफेयर समिति ने विशाल रैली निकाली और उपायुक्त कार्यालय पहुंच जोरदार प्रदर्शन किया अंबेडकर समिति ने ऐलान किया है कि अगर 26 जनवरी तक न्याय नहीं मिला तो उसके बाद हिंदू से मुसलमान बन जाएंगे। पूरा परिवार इस्लाम धर्म कबूल लेंगे।

      उधर इन लोगों ने सरकार पर सीधा आरोप लगाया है कि दलितों के साथ अन्याय हो रहा है।

       

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!