अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      बढ़ती हिंसा पर बच्चों ने जतायी चिंता

      हिलसा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)।  देश में बढ़ती हिंसा पर जताई जा रही चिंता के बीच बच्चों ने हाथ में लाल रंग लगाकर्र हिंसा रोकने का संकल्प लिया। ऐसा सबकुछ स्वयं सेवी संगठन जन द्वारा रेड हैंड दिवस पर सोमवार को हिलसा के विभिन्न स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम में हुआ।

      प्रखंड के मध्य विद्यालय केशोपुर, अकबरपुर तथा प्राथमिक विद्यालय हिलसा में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी आशुतोष कुमार मानव ने कहा कि देश में बढ़ती हिंसा एर्क चिंता का विषय है। इसे रोकना बहुत जरुरी है। ऐसा तभी संभव है जब लोग किसी समस्या का निदान लड़ने-झगड़ने के बजाए शांत मिजाज से मिल-बैठकर सामाजिक माहौल में निबटारा करें। इसके लिए लोगों को जागरुक किया जाना बहुत ही जरुरी है।

      उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। बाबजूद इसके कतिपय अलगाववादी संगठन देश में हिंसा कर रहे हैं। इसमें ऐसे लोगों को शरीक कर रहे हैं जिसे हिंसा का ककहरा भी नहीं मालूम होता है। ऐसे मासूम बच्चों को दिगभ्रमित कर हाथ में खूनी खेल के लिए हथियार थमा दे रहे हैं।

      समाजसेवी मानव ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जो पूरे विश्व को शांति का पाठ पढ़ाता है। यह देश महावीर, बुद्ध, गांधी और विनोवा भावे जैसे शांति के महान पुजारी का देश है। इस देश में हिंसा होना सबसे बड़ा कलंक है। इसे रोकना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने तमाम बच्चों से अलगाववाद से दूर रहने और देश के प्रति समर्पित रहने का आवाह्न किया।

      कार्यक्रम में शामिल बच्चे अपने-अपने हाथ में लाल रंग लगाकर देश को हिंसा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर रमाकांत शर्मा, अरिवंद कुमार सुमन, मनीष कुमार, दीनानाथ रजक, गणेश कुमार, आशीष कुमार, अविनाश कुमार, अनिल कुमार, ममता कुमारी, छोटी कुमारी, सोनी कुमारी, राजू रविदास आदि मौजूद थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!