अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      बोतल लहरा शराबी ने पुलिस को दिया यूं खुला चैलेंज, मना करने पर महिला सरपंच को पीटा

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में ही शराबबंदी इतनी मजाक बन गई है कि अब उसकी चर्चा करने में भी शर्म आने लगी है।

      हैरान करने वाली ताजा घटना बेन थाना क्षेत्र के आरावां पंचायत के लक्षण बीघा गांव की सामने आई है। पहले तो वहां के निवासी रेनू देवी जो वर्तमान में अभी आरावां पंचायत की सरपंच हैं, उन्हें कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया। अगर सरपंच के दो बेटे मौके पर नहीं होते तो किसी अनहोनी होने से कोई रोक नहीं सकता था।ben wine crime 1 1

      कहा जाता है कि सरपंच रेनु देवी रोज सुबह टहलने गांव जाती हैं। आज उसी दौरान घर के कुछ दूरी पर चार पांच व्यक्ति शराब पी रहे थे। जब उन्हें यह कह कर शराब पीने से मना किया कि गांव में सुबह-सुबह इस तरह का काम नही करो, इससे गांव के छोटे-छोटे बच्चे पर  बुरा असर पड़ेगा तो इतना में ही नशे में धुत युवक उक्त महिला सरपंच को मारना पीटना शुरू किया।

      इसी बीच महिला सरपंच की आवाज सुन कर उनके दोनों पुत्र  दौड़े और अपनी सरपंच मां को किसी तरह बचाया। इस घटना की जानकारी सरपंच पुत्र के द्वारा थाने को दिया गया। उसके बाद पुलिस घटना स्थल से 2 लोगों को हिरासत में लिया और उसे थाना ले आई।

      थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि सरपंच की शिकायत पर बेन थाना में 5 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें दो लोगों को गिरफ्तारी भी हुई है।

      वहीं  दूसरी तरफ विश्वस्त सूत्रों के अनुसार शराब की बोतल लहराने वाले शराबी-कारोबारी की ओर से भी महिला सरपंच व उनके पुत्रों की पर बेन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की कवायद चल रही है, ताकि काउंटर डिफेंस उत्पन्न किया जा सके।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!