अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      बुढ़मू में हाथियों का आंतक जारी

       elephent cricesबुढ़मू। यहां  जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। शनिवार को हाथियों के झुंड ने कैरी गांव निवासी रामेश्वर महतो के पक्के मकान की खिड़की दरवाजे तोड़ दिए और अंदर घुस गए। हाथियों ने यहां जमकर उत्पात मचाया। घर के अंदर रखे धान और मकई को हाथियों ने खा लिया।
       घर के अंदर रखे धान और मकई को हाथियों ने खा लिया और घर के अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा अनातू गांव के कजरू महतो के घर को हाथियों ने ध्वस्त कर दिया। बगदा गांव निवासी लक्ष्मण कुमार और दीपक के घर को भी हाथियों के झुंड ने क्षतिग्रस्त कर दिया।
      हाथियों का यह झुंड अभी फिलहाल बुढ़मू के बड़कामुरु में देखा गया है। हाथियों के आतंक से लोग दहशत में हैं। रात भर लोग इलाके में जग रहे हैं।
      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!