अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      बीरेन्द्र प्रधान के अध्यक्ष बनने के बाद झारखंड में लोजपा हो रही यूं मजबूत

      मूल रुप से बिहार के बक्सर जिला के डुमरांव प्रखंड अंतर्गत ढकाईच गांव निवासी बीरेन्द्र प्रधान झारखंड के नामचीन व्यक्ति हैं और उनका रियल इस्टेट का कारोबार पूरे प्रदेश सहित देश के अन्य प्रदेशों में फैला है। खासकर रांची में उनके नाम का डंका बजता है…….”

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज). राजनीति में लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान की रणनीति काम आ रही है। झारखंड में रामविलास पासवान ने जिस तरह सवर्ण कार्ड खेलकर भूमिहार जाति से आने वाले बीरेन्द्र प्रधान को लोजपा का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया, उससे झारखंड में लोजपा की स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होती जा रही है

      कई छोटे और क्षेत्रीय दलों के साथ कांग्रेस सहित कई दलों के समर्पित कार्यकर्ताओं का लोजपा में मिलने या विलय करने का सिलसिला अनवरत जारी है।

      ljp birendra pradhan 1कुछ माह पूर्व तक यह चर्चा थी कि लालू यादव वीरेन्द्र प्रधान को 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में आरा संसदीय क्षेत्र से राजद का प्रत्याशी बना सकते हैं। पर बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने एक बड़ा दांव और सवर्ण कार्ड खेलते हुए बीते माह बीरेन्द्र प्रधान को लोजपा का झारखंड प्रदेश बनाकर सभी राजनीतिक दलों को चौंका दिया।

      हालांकि बीरेन्द्र प्रधान पूर्व से ही लोजपा में थे और 2009 में लोजपा की के टिकट पर धनबाद से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। बीरेन्द्र प्रधान का लोजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनते ही झारखंड की कई छोटी पार्टियों का लोजपा में विलय का सिलसिला तेज हो गया है।

      बुधवार को रांची के निवारणपुर तपोवन मंदिर स्थित लोजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह में झारखंड पब्लिक पार्टी का विलय लोजपा में हो गया। इस अवसर पर वीरेन्द्र प्रधान को रांची के 81 विधान सभा क्षेत्र की संख्या के अनुरुप 81 किलो वजनी माला पहना कर सम्मनित किया गया।

      इसके पूर्व भी कांग्रेस सहित कई पार्टियों के समर्पित और चर्चित कार्यकर्ताओं जिनमें महिला कांग्रेसी भी शामिल थी ने अपनी पार्टी का दामन छोड़कर लोजपा का दामन थाम रामविलास और बीरेन्द्र प्रधान में आस्था प्रकट की।

      बातचीत के क्रम में बीरेन्द्र प्रधान ने कहा कि ‘उनकी पहली प्राथमिकता लोजपा को झारखंड में काफी मजबूत करने की है। इसके लिए राज्य के  81 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर संगठन बनाकर प्रदेश में लोजपा को मजबूत करने का निर्णय लिया गया है।’

      हालांकि चर्चा यह भी है कि भाजपा झारखंड में गठबंधन धर्म का सही ढंग से पालन करने में हिचक रही है। भाजपा झारखंड में ‘वन मैन शो पार्टी’ बनने की चाहत रखती है। अगर ऐसा सही है तो इससे आने वाले चुनाव में भाजपा को ही झटका लग सकता है।

      हालांकि पिछले दिनों रांची आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हवाई अड्डे पर स्वागत करते हुए बीरेन्द्र प्रधान ने अपनी पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री को हर तरह से गठबंधन धर्म निभाने का आश्वासन दिया था।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!