अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      बीडीओ कार्यालय में ही डोभा-तालाब का निरीक्षण कर लौटे डीएसओ

      मुकेश भारतीय

      ओरमांझी। शुक्रवार की दोपहर जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) मनोज कुमार ओरमांझी ब्लॉक ऑफिस पहुंचे। वहां कई घंटे बीडीओ रजनीश कुमार के साथ गुफ्तगु कर वापस लौट गए। उनके दौरे को काफी गोपनीय रखा गया था।

      सूत्रों के अनुसार डीएसओ का यह दौरा मुख्यमंत्री की महात्वाकांक्षी डोभा-तालाब योजना की जिलास्तरीय निरीक्षण करने के लिए था लेकिन वो कतिपय कारणवश क्षेत्र भ्रमण नहीं सके और बीडीओ कार्यालय से ही वापस लौट गए।

      इस संबंध में पुछने पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) ने बताया कि डीएसओ विभागीय कार्य से नहीं अपितु, क्षेत्र में डोभा तालाब का निरीक्षण करने के दौरे पर आए थे लेकिन वे कहां निरीक्षण करने गये, उसके बारे में उन्हें विशेष जानकारी नहीं है।

      हालांकि यह दीगर बात है कि उपलब्ध सूचना के अनुसार बीएसओ देर शाम तक प्रखंड मुख्यालय में ही डीएसओ के आगे पीछे करते नजर आए।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!