अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      बिहार में NEET का पेपर लीक! नालंदा से जुड़े तार, दो डॉक्टर समेत पांच गिरफ्तार

      पटना (संवाददाता)। आज रविवार को सीबीएसई की नीट (परीक्षा) देशभर में हुई। चर्चा है कि बिहार में इसका पेपर लीक कर गया है। पटना ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

      ssp manu maharaj
      मामले की जानकारी देते पटना के एसएसपी मनु महाराज

      कहा जाता है कि देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और डेंटल कोर्स में एडमिशन के लिए सीबीएसई का एन्ट्रेंस एग्जाम (नीट) रविवार को सुबह 10.00 बजे से 01 बजे तक हुई। इस बीच चर्चा है कि परीक्षा का पेपर लीक कर गया था। पटना पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों की गिरफ्तारी की है। इनमें से दो मेडिकल के छात्र हैं। पुलिस की छापेमारी जारी है।अभी तक पेपर लीक की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

      नीट पेपर लीक कांड का तार बीएसएससी पेपर लीक कांड से जुड़ता नजर आ रहा है। बीएएससी पेपर लीक कांड के मुख्य आरोपी संजीव गुरू के बेटे गुड्डू को पत्रकार नगर से गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही एक और लड़के को गिरफ्तार किया गया है। संजीव गुरू की पत्नी नालंदा जिले के नूरसराय से मुखिया है। इस गिरफ्तारी के बाद से एक बार फिर नालंदा जिले का नाम पेपर घोटोले से जुड़ता नजर आ रहा है।  

      परीक्षा के लिए सीबीएसई ने छात्रों से कहा था कि वे परीक्षा केंद्र पर सुबह 7.30 बजे तक पहुंच जाएं। सुबह 7.30 बजे से लेकर 9.30 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर ही पेन दिए गए।

      परीक्षा के पपेर लीक को रोकने व निष्पक्ष आयोजन के लिए कड़े एहतियाती कदम उठाए गए। ड्रेस कोड के अलावा अन्य सख्त नियम भी बनाए गए। लड़कियों के साड़ी पहनने के साथ-साथ मेहंदी लगाने पर भी रोक लगा दी गई। परीक्षार्थियों को  हवाई चप्पल या सैंडल, हाफ टी-शर्ट या शर्ट, ट्राउजर, लैगिंस, लोवर, प्लाजो, सलवार, हाफ स्लीव्स कुर्ती, टॉप में ही परीक्षा देने की अनुमति दी गई। बड़े बटन या फूल-पत्ती वाले कपड़े पहनकर आने पर भी रोक लगा दी गई।

      परीक्षा को लेकर सख्त एहतियाती कदमों के बावजूद पेपर लीक की चर्चा गंभीर बात है। फिलहाल, अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!