अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      बिहारशरीफ में भगवान चित्रगुप्तजी महाराज के मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन

      बिहारशरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज )। नालंदा में चित्रगुप्त वंशियों के लिए एक अच्छी खबर मिल रही है।आने वाले समय में नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में भी कायस्थों के अराध्य भगवान चित्रगुप्तजी महाराज का मंदिर का सपना पूरा होने जा रहा है।

      नालंदा ज़िला चित्रगुप्त महापरिवार द्वारा शहर के भरावपर मोहल्ला में हनुमान मंदिर परिसर में कायस्थों के आदिपिता भगवान चित्रगुप्त के मंदिर निर्माण का कार्य आज से प्रारंभ कर दिया गया है। मंदिर निर्माण को लेकर आज भूमि पूजन किया गया।

      chitragupt temple in biharsharif nalanda 1भूमि पूजन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष और वरीय पत्रकार रमाशंकर प्रसाद के द्वारा किया गया। मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन को लेकर नालंदा के कायस्थ समुदाय में काफी हर्ष देखा जा रहा है। नालंदा में कायस्थों की एक चिरप्रतीक्षित इच्छा पूरी होने जा रही है।

      बिहारशरीफ के ह्दय स्थली भराव पर भगवान चित्रगुप्तजी महाराज की मंदिर निर्माण को लेकर आधारशिला रखी गई । भूमि पूजन करते हुए श्री रमाशंकर प्रसाद ने बताया कि जिला मुख्यालय में भगवान चित्रगुप्तजी महाराज की मंदिर की कमी काफी खलती थीं। हम लोग वर्षों से चित्रगुप्त पूजा में भगवान चित्रगुप्तजी महाराज की मूर्ति स्थापित कर उनकी पूजा काफी धूमधाम से करते थे। लेकिन अगले दिन प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जाता था। हम लोग वर्षों से उनकी एक स्थायी मंदिर का सपना देख रहे थें ।जो आज साकार हो रहा है।

      श्री प्रसाद ने बताया कि मंदिर निर्माण का कार्य इसी वर्ष पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि चित्रगुप्त पूजा के शुभ अवसर पर इस मंदिर में पूजा अर्चना धूमधाम के साथ इस वर्ष नव निर्मित मंदिर में शुरू हो सकें। मंदिर निर्माण को लेकर चित्रांश समाज के लोगो में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

      भगवान चित्रगुप्तजी महाराज के मंदिर निर्माण को लेकर इस भूमि पूजन में कुमार उज्ज्वल, कुमार सौरभ,कुमार प्रशांत, कुमार धीरज सिन्हा सहित समाज के कई लोग शामिल हुए।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!