अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      बिहारशरीफ कोर्ट पहुंचे शरद यादव, बोले- बकबास है एग्जिट पोल

      “11 करोड़ की जनता का जो विश्वास नीतीश कुमार ने तोड़ा है, यह लोकतंत्र के लिए ठीक बात नहीं है…..”

      बिहार शरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। चार साल पूर्व वर्ष 2015 में आम विधानसभा चुनाव के दौरान  आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में बिहार शरीफ कोर्ट पहुंचे लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय संरक्षक शरद यादव ने एग्जिट पोल को पूरी तरह बकबास बताया है।

      उन्होंने कहा कि जब से यह एग्जिट पोल शुरू हुआ, तब से उन्होंने कहा है कि इसका कोई मायने नहीं है। यह अमेरिका यूरोप देश नहीं है, जहां एक जाति के लोग रहते हैं।sharad yadav 1

      श्री यादव ने कहा कि भारत में एक लाख से ज्यादा जाति हैं और जाति के भीतर जाति हैं, जिसमें डुबकी लगाना संभव नहीं है। यह जो एग्जिट पोल आया है, वह बिल्कुल ही फर्जी है।

      उन्होंने कहा कि यह एग्जिट पोल पूरी तरह शेयर बाजार को लेकर मेनू प्लेट किया गया है।  उन्होनें महागठबंधन का भावी पीएम प्रोजेक्ट किये जाने की बात पर उन्होंने कहा कि पहले सब जीत कर आएं, उसके बाद सभी पिपक्षी पार्टियों को एक कर तीसरे मोर्चे की गठन कर सभी दलों के लोग एक साथ बैठकर इस पर चर्चा करेंगे और एनडीए को सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे।

      उन्होंने पीएम के सवाल पर कहा कि पूर्व में जैसे देवेगौड़ा अचानक प्रधान मंत्री बन गए, जिनका पहले कोई नाम नहीं था। ठीक उसी प्रकार इस बार भी होगा।

      तीसरे मोर्चे पर शरद यादव ने कहा कि सारा विपक्ष एकजुट है। सबों का यही प्रयास है कि पूरा विपक्ष एक हो और एक होकर के इस एनडीए सरकार को विदा किया जाए। इसके बाद आपस में एक होकर के पीएम की समस्या का निदान खुद ही कर लेंगे।

      उन्होंने मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कांग्रेस को अल्पमत कहने को लेकर भी शरद यादव ने कहा कि यह जो आज का एग्जिट पोल दिखाया जा रहा है, लगता है कि वह पूरी तरह से मैनुप्लेटेड और सट्टा बाजार की तरह है।

      बता दें कि विधानसभा चुनाव 2015 के दौरान इनके ऊपर बिहार थाना में आदर्श चुनाव आचार संहिता मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी।  इसी मामले में आज उन्होंने बिहार शरीफ के व्यवहार न्यायालय में प्रथम श्रेणी न्यायाधीश के समक्ष समर्पण किया जहाँ से उन्हें जमानत दे दी गयी।  

      उस विधानसभा चुनाव के दौरान एक जन सभा में शरद यादव के द्वारा कथित विवादित बयान दिया गया था। जिसके बाद उन पर बिहार थाना कांड संख्या 470/2015  दर्ज कराया गया।

      इसके पूर्व शरद यादव उसी मामले को लेकर हेलीकॉप्टर से सोगरा कालेज के मैदान में उतरे, जहां से वे बिहार शरीफ कोर्ट पहुंचे। हेलीपैड पर उनका लोकतांत्रिक जनता दल के जिला अध्यक्ष कमलेश अजगर, आरजेडी के जिलाध्यक्ष हुमायूँ अख्तर तारिक, मीडिया प्रभारी रवि अजगर, जिला महासचिव कन्हैया यादव, नगर अध्यक्ष तनवीर कुरेशी, शंकर कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!