अन्य
    Thursday, April 18, 2024
    अन्य

      बालू माफियाओं और पुलिस के बीच गोलीबारी, एक की मौत, डीएसपी घायल

      हमला के दौरान पुलिस और बालू माफियाओं के बीच गोलीबारी भी हुई। इस गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गई……….”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। बालू माफियाओं ने बांका जिले के अमरपुर थाना के महगामा गांव में बांका डीएसपी दिनेश चंद्र श्रीवास्तव पर डंडे और कुदाल से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

      घायल अवस्था में उन्हें बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

      banka balu mafiya 1हमला के दौरान पुलिस और बालू माफियाओं के बीच गोलीबारी भी हुई। इस गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मरने वाले की पहचान महगामा गांव के ही फंटूस यादव के रूप में हुई है।

      खबर है कि डीएसपी बालू माफियाओं के खिलाफ छापेमारी करने खनन विभाग की टीम के साथ महगामा गए थे। सूचना मिली थी कि अवैध रूप से बालू डंप किया जा रहा है।

      मौके पर पहुंचकर डीएसपी ने एक बालू माफिया को पकड़ लिया। तभी अन्य माफियाओं ने उन पर हमला कर दिया।

      घटना की जानकारी मिलते ही बांका, अमरपुर, बाराहाट के थानाध्यक्ष सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे और बालू माफियाओं की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी।

      बांका के डीएम कुंदन कुमार और एसपी अरविन्द कुमार गुप्ता बांका सदर अस्पताल पहुंचे और डीएसपी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

      एसपी के अनुसार छापेमारी करने गए डीएसपी पर बालू माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। उन्हें बांका से भागलपुर रेफर किया गया है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!