अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      बाबा भोलेनाथ को खुश करने उतारी गईं फूहड़ नर्तकियां

      मंदिर परिसर के नृत्य का यह वायरल वीडियो धार्मिक नगरी राजगीर में आस्था की आड़ में फूहड़ नृत्य के आयोजन पर शर्मसार होता दिख रहा है, जिस पर शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधि भी मूकदर्शक नज़र आ रहे हैं………….”

      राजगीर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। नालंदा जिले के धार्मिक नगरी राजगीर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गढ़ महादेव मंदिर में सावन के चौथे सोमवार को बाबा भोलेनाथ को खुश करने के लिए आधा दर्जन नर्तकियों को ठुमके लगाने के लिए उतारी गईं।rajgir news 1 1

      राजगीर का यह प्राचीन मंदिर यूँ तो धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। जहां धर्म कर्म से जुड़े स्थानीय लोगो के साथ बाहरी तीर्थयात्रियों का ठहराव होता है। लेकिन सावन के चौथे सोमवारी को मंदिर परिसर में नर्तकियों के ठुमके ने इस आस्था के केंद्र को शर्मसार कर दिया।

      यह वही आस्था का केंद्र है, जहां मलमास अवधि में पूरे महीने सिमरिया घाट के परमहंस स्वामी चिरात्तमन जी महाराज उर्फ फलहारी बाबा द्वारा धार्मिक अनुष्ठान और प्रवचन का प्रतिदिन हज़ारो लोग अनुश्रवण करते थे।

      सोमवार शाम होते ही मंदिर में नर्तकियों के ठुमके लगने शुरू हो गये। सोमवारी के दिन अक्सर इस मंदिर में राजगीर वासियों की बहुत ज्यादा भीड़ इकट्ठा होती है।

      वही शाम में मंदिर में पूजा करने गए स्थानीय सोमवारी व्रतधारी पूजा के उपरांत तुरन्त खिसकना ही ज्यादा उचित समझे। वही बाहर के आये तीर्थयात्रि जिनका ठहराव भी यही पर होता है मजबूरन यही पर रुके रहे।rajgir news 2 1

      रात्रि में नृत्य के दौरान कुछ असामाजिक तत्व नशे में धुत्त होकर हंगामा भी किया। बहरहाल मंदिर परिसर में  इस तरह के आयोजन ने धार्मिक आस्था के केंद्र को शर्मसार कर दिया।

      वही स्थानीय लोगो ने आरोप लगाया कि मंदिर के पुजारी ने ही इस तरह के आयोजन को अंजाम दिया है। गढ़ महादेव मंदिर में गंजेड़ी और शराबियों के जमघट पर भी स्थानीय लोग चिंता जाहिर कर रहे हैं।

      विदित हो कि राजगीर के कई संभ्रांत इलाके में आज कल सैकड़ो की तादाद में बाहर से लायी गयी पेशेवर नर्तिकीयो का ठहराव है, जो स्थानीय स्तर पर छोटी-छोटी पार्टी के आयोजन जन्मदिन पार्टी, रूम पार्टी में भी शिरकत कर रही हैं

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!