अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      बाइक से घर लौट रहे आर्मी जवान को बदमाशों ने सर में मारी गोली

      सन्नी जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। कुछ दिन पहले ही अपने चाचा के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आये थे…………….”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क (बिहार शरीफ ब्यूरो)। नालंदा जिले के रहुई  क्षेत्र के देकपुरा रेलवे हॉल्ट के पास बदमाशों ने आर्मी जवान को गोली मार दी।

      nalanda crime 1उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

      जख्मी देकपुरा गांव निवासी विरेन्द्र सिंह के पुत्र सन्नी दयाल हैं। घटना का कारण पता नहीं चला है। जख्मी भी इस संबंध में कुछ नहीं बता रहे थे। गोली उनके सिर में लगी है।

      परिजन ने बताया कि सन्नी जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। कुछ दिन पहले ही अपने चाचा के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आये थे।

      शुक्रवार की शाम वह बिहारशरीफ गये थे। वहां खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवाकर गोली मार दी।

      स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

      सूचना पाकर रहुई व भागनबिगहा थाने की पुलिस के साथ डीएसपी संजय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है।

      देखिए वीडियोः क्या बताते हैं परिजन…….

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!