अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      बस ने ट्रेकर को रौंदा, 6 मजदूर की मौत, 3 की हालत गंभीर

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज )।  आज करीब 11.30 बजे रांची-हजारीबाग फोर लेन पर  ओरमांझी थानान्तर्गत  चकला मोड़ के पास एक बस की सीधी ठोकर से एक ट्रेकर की परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में  6 लोगों की मौके पर मौत हो गई है और  गंभीर रुप से घायल  3 लोगों को मेदांता-रिम्स भेजा गया है।

      hadsa 1प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झारखंड दुतग्रामी वातानुकूलित डिलक्स सेवा की हेमकुंत नामक बस रामगढ़ की ओर तीव्र गति से जा रही थी कि अचानक चकला मोड़ जेब्रा क्रांसिंग पर विपरित लेन पर आ रही एक ट्रेकर टर्न लेते हुए सामने आ गई। जिससे ट्रेकर के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 6 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

      बस में सवार सभी लोग मजदूर थे और ओरमांझी ब्लॉक चौक के पास एक मकान की ढलाई के कार्य करने आए थे। मरने वाले में 1 युवक एवं 5 युवती-महिलाएं हैं। गंभीर रुप से घायल 3 महिलाओं को मेदांता-रिम्स रेफर किया गया है।

      सभी मृतक पड़ोसी सिकीदिरी थाना के नीची कुल्ही गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही ओरमांझी थानाध्यक्ष राज किशोर महतो और डीएसपी चन्द्रशेखर घटनास्थल पर उत्पन्न स्थिति को संभाला और बस को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित थाना ले गए। आक्रोशित भीड़ बस को फूंकने पर आमादा थे।       hadsa2    

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!