अन्य
    Tuesday, March 19, 2024
    अन्य

      बस की चपेट से मजदूर की मौत के बाद सड़क जाम, हंगामा, आगजनी, गुंडई

      “ग्रामीणों ने दनियावां-बिहार शरीफ़ 30A मुख्य मार्ग  पर  मुआवजा की मांग को लेकर शव को रखकर 3 घंटे तक जाम रखा। आगजनी किया। हंगामा किया। वाहनों में तोड़-फोड़ की। मारपीट की। इस दौरान पुलिस मुकदर्शक दिखी……. “

      नगरनौसा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामघाट बाजार के महमदपुर गांव जाने वाले सड़क के पास शनिवार के रात्रि करीब 10 बजे रात्रि दनियावां-बिहार शरीफ मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्य पथ संख्या 30A पर सड़क पार करने के दौरान बस के चपेट में आ जाने  मजदूर की मौत घटनास्थल पर हो गया। हालांकि इस घटना में दो लोगों को जख़्मी भी बताया जा रहा है।HADSA CHANDI 3

      मृतक की पहचान नगरनौसा थाना क्षेत्र के भदरू बिगहा गांव निवासी श्रवण यादव के पुत्र राकेश कुमार के रूप में किया गया।

      इधर घटना की जनकारी मिलते ही नगरनौसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

      इसके बाद नगरनौसा प्रखंड अंतर्गत चंडी थाना क्षेत्र के मिल्की बाजार से आगे दोमुंहा पुल के पास भदरू बिगहा जाने वाले सड़क के समीप  मुख़्य मार्ग राष्ट्रीय उच्य पथ संख्या 30A दनियावां-बिहार शरीफ़ पर ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर शव को सड़क रखकर जाम कर आगजनी किया। हंगामा किया। वाहनों में तोड़-फोड़ की। मारपीट की।

      इधर घटना की जनकारी मिलते ही चंडी अंचल निरीक्षक दुर्गेश सिंह,नगरनौसा सीओ सुरेश प्रसाद, चंडी थानाध्यक्ष चंचल कुमार, पुअनि मुकेश चौधरी घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया लेक़िन ग्रामीण मुआवजा की राशि मिलने तक सड़क जाम खत्म करने को तैयार नही हो रहे थे।HADSA CHANDI 4

      इधर स्थानीय जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंच पदाधिकारियों के साथ मिल ग्रामीणों को अथक प्रयासों के बाद समझने में सफल हुए। मौके पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया। तत्काल अंचलाधिकारी द्वारा मृतक के आश्रित को परिवारिक लाभ के तहत 20 हजार का चेक दिया।

      ग्रामीणों ने मुआवजा के मांग को लेकर करीब तीन घंटो तक दनियावां-बिहार शरीफ़ राष्ट्रीय उच्य पथ संख्या 30A को जाम किया। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों का लंबा लाइन लग गया।जिससे आमलोगों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।

      छोटे वाहन लूप रास्ता को प्रयोग कर अपने गंतव्य स्थान के तरफ जाते दिखे।ग्रामीणों द्वारा किये गए सड़क जाम में कुछ शरारती तत्वों ने एक दो वाहनों का शीशा भी तोड़ दिया।

      ग्रामीणों द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर किए गए सड़क जाम से मतदान स्थल पर जाने  वाले  मतदान कर्मियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।HADSA CHANDI 1 HADSA CHANDI 2

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!