अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      बलमुचू खूंटी, गीता कोड़ा चाईबासा, सुबोधकांत रांची से होंगे कांग्रेस प्रत्याशी

      “स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में सभी सात सीटों पर तय हुआ. गठबंधन में कुल सात सीट कांग्रेस की झोली में गयी है……”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। नयी दिल्ली में झारखंड के लोकसभा चुनाव को लेकर हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में रांची, सिंहभूम (पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां जिला), खूंटी, चतरा और हजारीबाग सीट को मंजूरी दे दी।gita subodh

      इस कमेटी की मंजूरी के बाद केंद्रीय चुनाव समिति इसकी फाइनल सूची जारी कर देगी। धनबाद और लोहरदग्गा सीट पर अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है।

      इसके तहत रांची से सुबोधकांत सहाय, खूंटी से घाटशिला के पूर्व विधायक प्रदीप कुमार बलमुचू, चाईबासा से गीता कोड़ा, चतरा से मनोज यादव और हजारीबाग से गोपाल साहू को मंजूरी दी गयी है।

      इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंगार एवं मैनूल हक उपस्थित थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!