अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      फेथई चक्रवात की चपेट में झारखंड, अचानक पारा गिरा, सभी स्कूलें बंद

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज). फेथई चक्रवात का रांची सहित राज्य के कई जिलों में  काफी गहरा असर दिख रहा है। पूरे राज्य में बारिश हो रही है। इससे अचानक ठंढ काफी बढ़ गई है।

      फेथई चक्रवात की वजह से तापमान में 7 डिग्री की गिरावट आई है। 19 दिसंबर को कुहासा और ठंड बढ़ने के भी आसार हैं। इसे देखते हुए राज्य में 5वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है।

      fethai chakrawat jharkhand1हालांकि, 6वीं से ऊपर की कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से करने का आदेश जारी किया गया है। स्कूली शिक्षा सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह ने इस संबंध में सभी उपायुक्तों को पत्र लिखा है। मौसम सुधरने तक प्राइमरी की कक्षाएं बंद रहेंगी। मौसम अच्छा होने पर 11 से 1 बजे इन्हें संचालित किया जाएगा।

      रांची डीसी ने जिले के सभी सरकारी और निजी प्राइमरी स्कूलों को मौसम अच्छा होने तक बंद रखने का निर्देश दिया है।

      रांची के अलावे बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में अच्छी-खासी लगातार बारिश हो रही है।

      पिछले 24 घंटे में अब तक सबसे अधिक बारिश 13.0 एमएम तोरपा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रांची में रिकॉर्ड की गई है।

      रांची में दिन भर आसमान में बादल छाए हुए हैं। बारिश भी जारी है। सुबह धूप नहीं निकलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है।

      चक्रवात का असर 19 दिसंबर बुधवार से समाप्त होने की संभावना है। उसके बाद धूप तो खिलेगी, लेकिन शाम होते ही कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है।

      हल्की बारिश से ही सोमवार को राजधानी में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। रविवार रात 10 बजे से सोमवार दोपहर 2 बजे तक शहर के अधिकांश इलाकों में बिजली कटी रही। सिर्फ 15-20 मिनट ही बिजली रही।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!