अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      फतुहा के युवक की हिलसा में दिनदहाड़े गोली मार हत्या

      हिलसा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नालंदा जिले के हिलसा में फतुहा के एक युवक की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। हांलाकि पुलिस प्रथम दृष्टया वाहन लूटेरों का हाथ मान रही है।

      hilsa crime2 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक बाइक पर तीन युवक मीनाबाजार की ओर जा रहे थे। अचानक बाइक रुकी। उसपर सवार दो युवक उतरा और बाइक पर बैठे एक युवक के सिर में गोली मारी, जिससे उसकी मौत वारदात स्थल पर ही हो गई।

      गोली लगते जैसे ही युवक नीचे गिरा वैसे दोनों युवक बाइक पर सवार होकर भाग गया। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। वह अपने ससुराल तेल्हाड़ा थाना के पूरा गांव से आ रहा था।

      hilsa crime1

       

      मृतक की पहचान पटना जिला के फतुहा थाना के महारानी चौक निवासी अर्जुन पासवान के पुत्र छोटू कुमार उर्फ धर्मेन्द्र के रूप में हुई। मृतक अपने ससुराल पूरा से फतुहा लौट रहा था।

      पेशे से मृतक छोटू ड्राइवर था। दो माह पहले तेल्हाड़ा थाना के वजीर पासवान की पुत्री पिंकी से शादी हुई थी। परिवारवालों के अनुसार छोटू सोमवार को ससुराल आया था। मंगलवार अकेले बाइक से घर लौट रहा था।

      ऐसी स्थिति से स्पष्ट होता है कि बाइक से अकेले आ रहे छोटू से रास्ते में लुटेरे गिरोह के सदस्यों ने लिफ्ट मांगा। थोड़ी दूर आगे बढ़ने पर छोटू को गोली मारने के बाद बाइक लेकर फरार हो गया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!