अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      प्रेसीडेंट पुलिस मेडल पाने वालों में हिलसा के SDPO प्रवेन्द्र भारती भी

      ” राष्ट्रपति के मेरिटोरियस सेवा एवार्ड से सम्मानित होंगे हिलसा के डीएसपी, बनारस के रहने वाले प्रवेन्द्र भारती हैं हिलसा के डीएसपी, पहले भी राष्ट्रपति एवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं प्रवेन्द्र, दो बार गैलेन्ट्री और एक बार मिल चुका है विशिष्ट सेवा का एवार्ड “

      हिलसा (चन्द्रकांत)। राष्ट्रपति के मेरिटोरियस एवार्ड से हिलसा के डीएसपी प्रवेन्द्र भारती सम्मानित होंगे। डीएसपी प्रवेन्द्र भारती इससे पहले भी तीन बार राष्ट्रपति एवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। राष्ट्रपति से दो बार गैलेन्ट्री एवार्ड ले चुके डीएसपी प्रवेन्द्र भारती एक बार विशिष्ट सेवा एवार्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं।

      HILDA SDPO BHARTI
      हिलसा के जांबाज डीएसपी प्रवेन्द्र भारती……

      डीएसपी श्री भारती मूलत: यूपी के बनारस के रहने वाले हैं। प्रारंभिक शिक्षा बनारस में प्राप्त कर डीएसपी श्री भारती उच्च शिक्षा बिहार के पटना से प्राप्त की। पटना विश्वविद्यालय अन्तर्गत साईंस कॉलेज में  श्री भारती के पिता वनस्पति विज्ञान के प्राध्यापक थे। तीन भाई-बहनों में प्रवेन्द्र सबसे छोटे हैं। इनसे बड़े भाईयों में एक झारखंड में व्याख्याता हैं जबकि दूसरे भाई बिहार पुलिस में ही इंसपेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। बहन अमेरिका में हैं।

      वर्ष 1994 में प्रवेन्द्र भारती बतौर दारोगा के पद पर बहाल हुए। अपने लगन और मेहनत के बल पर प्रोन्नत पाकर श्री भारती वर्ष 1999 में इंसपेक्टर तथा 2013 में डीएसपी पद पर काबिज हुए। बतौर दारोगा और इंस्पेक्टर के पद पर काम करते हुए डीएसपी श्री भारती कई सोहरत भी हासिल किया।

      ऐसे ही सोहरतों में शामिल है मधेपुरा और बेगूसराय में हुए मुठभेड़ का मामला। मधेपुरा में न केवल चार अपहर्ताओं को मौत के घाट उतारा बल्कि अपह्त बडे़ कारोबारी शंभु साव की सकुशल बरामदगी भी कर ली। हलांकि इस मुठभेड़ में श्री भारती अपराधी के गोली के शिकार होकर घायल भी हुए लेकिन हिम्मत नहीं हारी।

      इसी प्रकार बेगूसराय में श्री भारती का अपराधियों से सीधे मुकाबला हो गया। इस मुठभेड़ में दो दुर्दांत अपराधी मारा गया जबकि एक जिंदा पकड़ा गया। इस कार्य के लिए श्री भारती दो बार राष्ट्रपति के गैलेंट्री एवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

      वर्ष 2014 में हिलसा बतौर डीएसपी पदभार संभालने वाले श्री भारती कई तरह के अपराधों को झेले। इनमें से प्रमुख रहा प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई और लूटेरा गिरोह। हिलसा शहर तथा आसपास के इलाकों में इन दोंनो गिरोहों की सक्रियता को खत्म करने के लिए श्री भारती हर मुमकिन कोशिश की।

      इसके लिए पहले राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा एवार्ड से सम्मानित हो चुके प्रवेन्द्र भारती इस बार राष्ट्रपति के मेरिटोरियस सेवा एवार्ड से सम्मानित होंगे।

      स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मिलने वाले मेरिटोरियस सेवा एवार्ड के लिए बिहार से ग्यारह पुलिस पदाधिकारियों का चयन हुआ, जिसमें तीसरे स्थान पर डीएसपी श्री भारती का नाम दर्ज है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!