अन्य
    Tuesday, April 23, 2024
    अन्य

      प्रशासन की हिटलरशाही के विरोध में नालंदा का सिलाव बाजार पूर्णतः बंद

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। जिस पुलिस-प्रशासन के कंधों पर समाज में अम-चैन कायम करने की जिम्मेवारी थी, उसकी भारी गलती और हिटलरशाही के विरोध में आज नालंदा जिले का सिलाव बाजार पूर्णतः बंद है।

      BAND SILAO BAJAR 1 आरोप है कि कल प्रशासन ने अकारण रामनवमी शोभा जुलूस को अपने पूर्व के वादे से मुकरते हुये बीच बिना किसी आपत्ति के रास्ते में ही रोक दिया था। इससे लोग आक्रोशित हो उठे।

      बात इतनी आगे बढ़ गई कि पुलिस-प्रशासन और जुलूस में शामिल लोग सीधे भीड़ गये।

      इस घटना से माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। पत्थरबाजी, लाठीचार्ज के बीच आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

      BAND SILAO BAJAR 2

      खबर लिखने तक पुलिस-प्रशासन के विरोध में समूचा सिलाव बाजार बंद है। लोगों में प्रशासन को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

      उनकी मांग है कि सरकार अविलंब उच्चस्तरीय जांच कराये और पुलिस-प्रशासन के दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

      लोगों की यह भी शिकायत है कि प्रशासन अपनी गलती छुपाने के लिये निर्दोष लोगों के साथ दमन-उत्पीड़न की नीति अपना रही है और सिलाव में कायम गंगा-यमुनी तहजीब को नष्ट करने पर आमादा है।   

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!