अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      प्रखंड आजसू अध्यक्ष का फैसला केन्द्रीय नेतृत्व के हवाले

      राँची। ओरमांझी अंचल मैदान परिसर में प्रखंड आजसू अध्यक्ष एवं प्रखंड वुद्धिजीवी मंच सचिव के चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की एक महती बैठक मंच के जिला उपाधयक्ष लक्ष्मीनारायण महतो की अध्यक्षा में हुई।

      इस बैठक में सर्वसम्मति से श्री मंशु चौधरी को अध्यक्ष, श्री रामनंदन महतो को सचिव, श्री सोनाराम महतो  और खिलेश्वर महतो को उपाध्यक्ष चुन लिया गया।

      इस बैठक में पार्टी प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव आम सहमति नही बन पाने को कारण नहीं हो पाया। अब इस पर केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो फैसला लेगें।

      यह बैठक जिला वुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डॉ मुकुंद चंद मेहता, वरिष्ठ जिला आजसू अध्यक्ष नेता अनिल टाईगर, विनय भगत, ललितनारायण ओझा, राजेन्द्र शाही मुंडा आदि की उपस्थिति में हुई थी और संजय तिर्की, दीपक साहु, दिनेश महली, सहाबीर महतो, निकेत महतो, दिगम्बर महतो, प्रकाश चौधरी, जयलाल महतो समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!