अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      पैक्स अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडे से पिटाई बाद मारी दो गोली

      हिलसा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल-प्रखंड के अकबरपुर पंचायत पैक्स अध्यक्ष पर उस समय जानलेवा हमला हुआ, जब वे अपने बेलोरो पर सवार होकर घर लौट रहे थे। हमलावर पहले पैक्स अध्यक्ष को बेलोरो से उतराकर उनकी जमकर  पिटाई की और उसके बाद जान मारने की नीयत से दो गोली मारकर चलते बने।

      यह घटना शनिवार की दोपहर बाद हिलसा-अलीपुर पथ में बड़ैला खंदा के निकट हुई। रोजमर्रे की काम से शनिवार को अकबरपुर पंचायत पैक्स कृष्णनंदन शर्मा अपने बेलोरो वाहन से हिलसा आए थे। काम हो जाने पर दोपहर बाद बेलोरो से चालक जैनेन्द्र मालाकार के साथ घर लौट रहे थे।hilsa crime 2

      तभी रास्ते में बड़ैला खंदा के निकट सड़क पर आपस में झगड़ रहे बाइक सवार को देख बेलोरो धीमी करवा दी। बेलोरो की गति धीमी होते आपस में झगड़ रहे बाइक सवार में एक बेलोरो के चालक को पिस्तौल का भय दिखाकर चाभी अपने पास ले लिया।

      इसके बाद बेलोरो पर सवार पैक्स अध्यक्ष कृष्णनंदन शर्मा को जबरन उतारकर लाठी-डंडे से बुरी तरह पिटाई करने लगा। पीटे से बेसुध होने पर बाइक सवार युवक अपने-अपने हाथ में लिए अग्नेयास्त्र से पैक्स अध्यक्ष कृष्णनंदन के शरीर पर दो गोली मारकर आराम से दक्षिण दिशा की ओर चलते बने।

      इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराए गए पैक्स अध्यक्ष श्री शर्मा का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ आरके राजू ने बताया कि जख्मी के बदन पर दो जख्म पाया गया।

      हमला के पीछे राजनैतिक वर्चस्वः हमलावारों के हमले में बुरी तरह से घायल कृष्णनंदन शर्मा ने स्पष्ट कहा कि राजनैतिक वर्चस्व के कारण जानलेवा हमला किया गया। उक्त खुलासा अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराने के दौरान पैक्स अध्यक्ष श्री शर्मा ने किया।

      उन्होंने बताया कि चार-पांच बाइक पर आठ-नौ हमलवर थे। सभी हमलावर अपने-अपने हाथ में लाठी-डंडा के अलावा राईफल-पिस्तौल लिए हुए थे और आपस झगड़ रहे थे। बेलोरो के रुकते ही हमला पर पहले ड्राईवर जैनेन्द्र को अपने कब्जे में लेकर चाभी छीना उसके बाद जबरन मुझे उतारा। बेलोरो से उतारकर लाठी-डंडा से पिटाई के बाद जान मारने की नीयत से हमलावरों ने दो गोली मारी। एक गोली दाहिने हाथ तथा दूसरी गोली बायें पैर में लगी।

      पूछने पर पैक्स अध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि मारपीट करने के दौरान हमलावर यह कह रहा था कि जब तक बचेगा, तब तक हम सबों को राजनीत नहीं करने देगा।

      उन्होंने हमलावरों में शामिल सिर्फ दो लोगों को पहचान सके, अन्य को नहीं। पहचान में आने वाले दोंनो युवक अकबरपुर गांव के प्रमोद शर्मा एवं दिलीप शर्मा के नामों को खुलासा किया गया। प्रमोद शर्मा हिलसा प्रखंड उपप्रमुख किरण सिन्हा के पति हैं जबकि दिलीप शर्मा स्वयं-भू समाजसेवी। 

      पैक्स अध्यक्ष का प्रमोद और दिलीप से चल रहा है विवादः हमले में बुरी तरह घायल हुए पैक्स अध्यक्ष कृष्णनंदन शर्मा और कथित हमलावार प्रमोद शर्मा एवं दिलीप शर्म के बीच पहले से विवाद चल रहा है। पंचायत चुनाव की राजनीत को लेकर चल रहे विवाद के बाद नया विवाद कथित शौचालय घोटाला जुटा है।

      hilsa crime 3

      इस विवाद को लेकर कुछ माह पहले मारपीट एवं कथित लूटपाट की घटना हुई। मामले में दोंनो ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इन दोंनो मामलों में पैक्स अध्यक्ष कृष्णनंदन शर्मा और दिलीप कुमार एवं प्रमोद शर्मा के अलावा दोनों के सहयोगी अभियुक्त हैं।

       हिलसा थानाध्यक्ष सह अंचल पुलिस निरीक्षक मदन प्रसाद सिंह का कहना है कि घायल पैक्स अध्यक्ष को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। पैक्स अध्यक्ष के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

      उन्होंने बताया कि मामले में कुछ नामजद तथा अज्ञात पर जान मारने की नीयत से हमला तथा गोलीबारी करने का आरोप लगाया गया है। बेलोरो का चालक जैनेन्द्र मालाकर सुरक्षित अपने घर चला गया है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!