अन्य
    Tuesday, April 16, 2024
    अन्य

      पूर्व सांसद लालजी टंडन होंगे बिहार के नए महामहिम, सत्यपाल मलिक भेजे गए कश्मीर

      फिलहाल महामहिमों के इस ट्रांसफर-पोस्टिंग को आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है।  संभावना है कि जल्द ही केन्द्र सरकार ऐसे ही कुछ और राज्यपाल की ट्रांसफर-पोस्टिंग कर सकती है……….”

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज ब्यूरो)। केंद्र सरकार द्वारा कई राज्यों में राज्यपाल का ट्रांसफर-पोस्टिंग की गई है। बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का आखिर कार तबादला कर ही दिया गया है। उनके जगह यूपी से पूर्व सांसद और मंत्री रहें लालजी टंडन को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। जबकि सत्य पाल मलिक को जम्मू कश्मीर का नया राज्यपाल बनाया गया है।

      बिहार के राज्यपाल सत्य पाल मलिक पिछले महीनों से राज्य में तकनीकी शिक्षा व्यवस्था में खामियों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे। राजभवन और सरकार के बीच चल रही खींचतान के बीच उनके तबादले में राजनीति बू देखी जा रही है।SN ARYA TANDAN

      वहीं बिहार नालंदा से आठ बार विधायक और दो बार मंत्री रहे सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को 7 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति के आदेश जारी किए। 

      अधिसूचना के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में नरेंद्र नाथ वोहरा की जगह सत्यपाल मलिक को राज्यपाल बनाया गया। वे पहले बिहार के गवर्नर थे। उन्हें राम नाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने के बाद गवर्नर बनाया गया। उनकी जगह लालजी टंडन को बिहार का गवर्नर बनाया गया। लाल जी टंडन, बेबी रानी और सत्यदेव आर्य पहली बार राज्यपाल नियुक्त किए गए।

      कश्मीर में 10 साल से एनएन वोरा राज्यपाल हैं। 10 साल में पहली बार राज्य में राज्यपाल शासन लगा है।  नोटिफिकेशन के मुताबिक बेबी रानी मौर्या को उत्तराखण्ड का राज्यपाल बनाया गया है। गंगा प्रसाद का तबादला सिक्किम कर दिया गया है। वे अब सिक्किम के नए राज्यपाल होंगे।

      लालजी टंडन यूपी भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ राजनेता रहे हैं। लखनऊ से 2009 में इन्हें सांसद चुने गए थे। लाल जी टंडन  का राजनीतिक सफर साल 1960 में शुरू हुआ। यूपी की राजनीति में सक्रिय रहने वाले टंडन प्रदेश राज्य में कई बार मंत्री रहे हैं। मायावती और कल्याण सिंह की कैबिनेट में वह नगर विकास मंत्री भी रह चुके हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!