अन्य
    Thursday, April 18, 2024
    अन्य

      पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, दर्जनों जख्मी

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। पश्चिम बंगाल के हावड़ा से राजधानी दिल्ली आ रही पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा उत्तर प्रदेश में कानपुर के रूमा इलाके में हुई है।

      गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। इस हादसे में दर्जनों यात्रियों के जख्मी होने की खबर बताई जा रही है। यह हादसा रात करीब एक बजे हुआ है।hadsa1

      अभी तक की जानकारी के मुताबिक, ट्रेन की कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई थी, जिससे ये हादसा हुआ। हादसे के वक्त ट्रेन के तीन डिब्बे भी पलट गए।

      हादसे की वजह से इलाहाबाद-कानपुर रूट की ट्रेमों को डायवर्ट किया गया है। वहीं, एक ट्रेन इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस कैंसिल कर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। राहत और बचाव का काम भी जारी है।

      रेलवे ने हादसे में शिकार लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। (033) 26402241, 26402242, 26402243, 26413660। 

      hadsa2 1

      दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर भी हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है। लैंड लाइन:- 05412-252232, रेलवे-12303।

      इस हादसे के बाद दिल्ली जाने वाली राजधानी ट्रेनें भी प्रभावित हुईं हैं। भुवनेस्वर राजधानी, कोलकाता राजधानी, सियालदह राजधानी दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर पर 4 घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी रही।

      सियालदह राजधानी को बाद में लखनऊ रुट से भेजा गया। ट्रैक ठीक होने तक ये ट्रेन नई दिल्ली के लिए लखनऊ होकर जाएंगी।

      हादसे से हावड़ा- दिल्ली रूट बाधित हो गया है हालांकि डाउन लाइन 6.15 बजे रिस्टोर कर दी गई। डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन जल्द शुरु कर दिया जाएगा।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!