अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      पूजा का प्रसाद हुआ विषाक्त, 33 लोग बीमार, 1 की हालत गंभीर

      बीमार लोग की भीड़ के कारण अस्पताल में बेड की कमी हो गयी। इस वजह से कई मरीजों को जमीन पर लिटाकर ही इलाज करना पड़ा। बीमारों में 26 महिला व बच्चियां हैं। चिकित्सक ने एक को छोड़ अन्य की हालत खतरे से बाहर बताया है।”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज ( हमज़ा अस्थानवी )।  नालंदा जिले के बिन्द बाजार में सोमवार को एक साथ 33 लोगों की तबीयत खराब हो गयी। लोग रविवार की शाम पूजा का प्रसाद खाये थे। सभी बीमार लोगों को बिन्द अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से बिन्द निवासी श्यामसुंदर कुमार की हालत गंभीर बतायी जाती है।nalanda ill on puja prasad 1

      खाया था पूजा का प्रसाद
      बीमार हुए ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की शाम बिन्द बाजार के नेजामत मोहल्ला निवासी मनोहर जमादार के घर में सत्यनारायण स्वामी की पूजा हुई थी। दर्जनों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया था।

      सोमवार की सुबह इनलोगों को कै-दस्त की शिकायत हुई। मामूली बीमारी समझकर कई लोगों ने झोलाछाप डॉक्टर से दवाएं ली, पर कोई असर नहीं हुआ। शाम होते-होते लोगों की हालत खराब हो गयी। कई लोग चलने में भी असमर्थ महसूस करने लगे।
      एंबुलेंस से लाया गया अस्पताल
      कई लोगों के बीमार होने के बाद लोगों ने प्रसाद से बीमार होने की आशंका जाहिर की। इसकी सूचना स्थानीय मुखिया उमेश राउत को दी। मुखिया ने बिन्द अस्पताल में फोन किया। इसके बाद एंबुलेंस से सभी बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

      मरीजों की भीड़ से अस्पताल में अफरातफरी मच गयी। जगह कम पड़ी तो मरीजों को जमीन पर लिटाकर उनका इलाज किया गया। अस्पताल के डॉ. उमाकांत प्रसाद ने बताया कि एक को छोड़कर सभी खतरे से बाहर है।
      ये हुये बीमार
      पिन्टू जमादार, कुंदन जमादार, कमला देवी, रिंकी देवी, महेन्द्र जमादार, प्रीति कुमारी, कंचन कुमारी, पुनिया देवी, आशा देवी, गौली बिंद, पार्वती देवी, मंजू कुमारी, पूजा कुमारी, प्रमिला देवी, राजमुनी देवी, अंजली कुमारी, चांदो देवी, जगनी कुमारी, पूना जमादार, श्यामसुंदर कुमार, सोमरी देवी, मेनका कुमारी, कंचन कुमारी, सोनी देवी, सुधीर कुमार, गौतम कुमार, दौलती कुमारी, पुटुषा देवी, राहुल कुमार, सुरज कुमार व त्रिशुला कुमारी।nalanda ill on puja prasad2

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!