अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      पुलिस-प्रशासन की पीठ थपथपा के लौटी महिला आयोग, बोलीं अध्यक्ष- हुई त्वरित कार्रवाई

      महिला आयोग की अध्यक्ष और उनकी टीम करीब 3 बजे के पहले ही पीड़िता के गांव पहुंच गई थी। जबकि उनका निर्धारित तय कार्यक्रम के अनुसार गांव पहुंचने का समय 4 बजे निर्धारित था। वहीं इसके बाद पुलिस-प्रशासन के साथ मीटिंग की। इसे लेकर लोगों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं…….”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। राजगीर गैंगरेप घटना की जांच करने महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा और सदस्य नीलम सहनी राजगीर  पहुँची और पीड़ित परिवारों से मिलकर जल्द से जल्द न्याय दिलाने की बात कही।

      श्रीमती मिश्रा ने कहा कि गैंगरेप जैसी घटनाएं समाज मे जघन्य अपराध है। घटना की सूचना आयोग को मिलते ही नालन्दा के एसपी और डीएम से रिपोर्ट मांगी गई।

      उन्होंने कहा कि नालन्दा पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली से पीड़िता को शीघ्र न्याय मिलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन पीड़िता की मांग पर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करा दिया है।

      सभी गिरफ्तार आरोपियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा देने के साथ सरकार से पीड़िता को मुआवजा राशि दिलाने के लिए भी आयोग सक्रिय है। DILMANI MISHRA 2 DILMANI MISHRA 3 DILMANI MISHRA 4

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!