अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      पुलिस ने शराब-हथियार के साथ तीन बदमाशों को पकड़ा

      पकड़े गये तीनों लोग ग्रीन होटल से खाना खाकर जैसे ही बाहर निकले और होटल के गेट के बाहर बोलोरो वाहन पर बैठने लगे कि अचानक पुलिस आकर तीनों को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस से कहासुनी भी हुई।” 

      राजगीर (नीरज)। बीती रात राजगीर ब्रह्मकुंड क्षेत्र में ग्रीन होटल के पास से पुलिस ने 3 बदमाशों को दबोचा है।

      बकौल राजगीर थानाध्यक्ष बिजेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस को गुप्त सूचना मिलते ही ग्रीन होटल के पास कोई  घटना का अंजाम देने के फिराक में लगे तीन लोगों को पकड़ कर जेल भेज दिया है। जिसमें सिलाव डीह निवासी संतोष कुमार और खोजागाछी निवासी मुकेश सिंह  एवं पंकज कुमार शामिल है।

      थानाध्यक्ष के अनुसार जांच-पड़ताल करने के बाद पकड़े गये लोगों के पास से एक देशी कट्टा, दो गोली, एक चाकू, 750 एम एल के तीन बोतल अंग्रेजीं शराब, तीन मोबाइल फोन, और एक बोलेरो वाहन बरामद हुआ है।

      थानाध्यक्ष ने बताया कि पांच मामलों में वांछित संतोष कुमार एक दर्जन कांडों का आरोपी है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!