अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      पुलिस ने पर्यटकों के साथ मार-पीट करने वाले एक आरोपी को दबोचा

      बिहारशरीफ (वीर अभिमन्यु)। बीते कल 7 दिसंबर को नालंदा जिले के अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर कुंड के पास छत्तीसगढ़ से आए हुए पर्यटकों के साथ पार्किंग से कार निकालने के क्रम में मगध सम्राट तांगा के चालक तथा उनके साथ 5-6  अन्य तांगा वाले अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज एवं मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। इससे विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हुई थी।

      इस घटना से पर्यटकों में रोष व्याप्त हो गया था। उक्त घटना के संबंध में राजगीर थाना में कांड संख्या 280/17 दिनांक 7 दिसंबर 17 धारा 341/ 323/ 354 बी 504/ 506/ 379 भारतीय दंड विधान के अंतर्गत प्राथमिकी अभियुक्त सुरेंद्र पासवान एवम 5- 6 अन्य तांगा बालों के विरुद्ध दर्ज किया गया।

      इस  कांड के गंभीरता को देखते हुए पुलिस निरीक्षक राजगीर अंचल सह थाना प्रभारी थाना अध्यक्ष विजयेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस आरक्षी निरीक्षक राज किशोर सिंह (अनुसंधानकर्ता) पुलिस आरक्षी निरीक्षक राम प्रकाश सिंह एवं सशस्त्र बल का एक टीम गठित किया गया।

      इस कांड का प्रतिवेदन के 12 घंटे के अंदर छापामारी दल द्वारा घटना के मुख्य अभियुक्त सुरेंद्र पासवान पिता स्वर्गीय विष्णुधारी पासवान साकिन पंडितपुर वार्ड नंबर 2 थाना राजगीर जिला नालंदा को उनके घर पंडितपुर से दबोचा गया। शेष अन्य अभियुक्तों का पहचान की जा रही है।

      प्रेस कांफ्रेस में बोले राजगीर के डीएसपी…..

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!