अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      पुलिस की गंदी हरकत-मारपीट के विरोध में किन्नरों का पर्दशन, कार्रवाई की मांग

      “इतना ही नहीं शिल्पा किन्नर को पकड़ कर थाना भी ले जाया गया और थाना परिसर में भी मारपीट की गई। उनके निजी अंगों में भी हाथ डाला गया…”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। जमशेदपुर के एल.जी.बी.टी.क्यू समुदाय ने उलीडीह थाना के पुलिस पदाधिकारियों द्वारा किन्नर के साथ किये गए अश्लील हरकत का विरोध करते हुए जिला पुलिस मुख्यालय में प्रदर्शन किया है और दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की है।

      jamshedpur kinnar police 2
      शिल्पा किन्नर….

      बताया जाता है कि शहर से कुछ किन्नर एल.जी.बी.टी.क्यू समुदाय के लिए आयोजित सेमिनार में भाग लेने रांची गए हुए थे, इसी में एक किन्नर जिनका नाम शिल्पा किन्नर हैं, उन्हें अपने घर के निजी कार्य के लिए आकस्मिक रांची से वापस रात के वक्त ही शहर आना पड़ा।

      उलीडीह थाना क्षेत्र में सड़क पर सुबह चार बजे ऑटो का इंतजार कर रही थी, इसी दौरान वहां टाइगर मोबाइल के दो जवान पहुंचे और शिल्पा किन्नर के साथ अश्लील हरकत करने लगे। साथ ही उनके साथ काफी दु्र्व्यवहार भी किया।

      शिल्पा किन्नर ने चेतावनी दी है कि अगर जिला पुलिस कप्तान दोषियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें न्याय नहीं दिलाती है तो आगे वे आत्महत्या तक कर सकती हैं।

       

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!