अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      पार्टी बैठक में नीतीश की हुंकार, 200 सीट जीतने को हैं तैयार !

      आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना में थे। उन्होंने भी जदयू-भाजपा द्वारा दो सौ से ज्यादा सीटें जीतने का दावा  किया…”

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क ब्यूरो)। वही आज पटना में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएम नीतीश कुमार ने  पार्टी के क्षेत्रीय संगठन प्रभारियों, जिलाध्यक्षों एवं प्रखंड अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी।

      सीएम आवास में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) आरसीपी सिंह, लोकसभा में दल के नेता श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।

      nitish jdu meetingबैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्वप्रथम प्रखंड अध्यक्षों से अपनी बात रखने को कहा और पूरे तीन घंटे तक उन्हें सुनते रहे।

       कार्यकर्ता ही जदयू की पहचान हैं। आज बिहार के सभी बूथों पर पार्टी के अध्यक्ष और सचिव हैं, यह साधारण बात नहीं। हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि जदयू की जो सांगठनिक ताकत बनी है, उसका उपयोग विगत 15 वर्षों में बिहार के समग्र विकास के लिए हुए कार्यों और सामाजिक अभियानों को जन-जन तक पहुँचाने में होना चाहिए।

      उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों एवं प्रखंड अध्यक्षों को कहा कि वे अपने घर पर पार्टी का झंडा जरूर लगाएं। इससे न केवल कार्यकर्ताओं बल्कि आम लोगों में भी सार्थक संदेश जाएगा।

      मुख्यमंत्री ने कहा कि दल के साथी वोट की चिन्ता नहीं करें। बिहार की जनता सही और गलत की पहचान रखती है। 2020 में एनडीए 200 से ज्यादा सीटें हासिल करेगा।

      उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के पास ना कोई मुद्दा है, ना ही कोई कार्यक्रम। कुछ लोगों का काम केवल लोगों में भ्रम फैलाना होता है। वैसे लोगों पर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं। जिन विचारों को लेकर पार्टी आज तक चलती रही है, उन विचारों से समझौता किसी कीमत पर नहीं होगा।बिहार में धर्म, संप्रदाय, जाति या लिंग के आधार पर किसी भेदभाव का प्रश्न ही नहीं उठता।

      प्रदेश अध्यक्ष श्री बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि दल के सभी कार्यकर्ता जन-जन तक अपने नेता का काम पहुँचाएं।

      उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास के जितने आयाम देखने को मिले हैं, वह अभूतपूर्व है। बिहार में आधी आबादी की मौन क्रांति देखने को मिली है और शराबबंदी, दहेजबंदी, जल-जीवन-हरियाली जैसे सामाजिक अभियानों ने देश और दुनिया का ध्यान खींचा है।

      राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) आरसीपी सिंह ने इस मौके पर प्रखंड अध्यक्षों के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण की भी घोषणा  करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को विश्वास दिलाया कि 1 मार्च को दो लाख से भी अधिक संख्या में दल के कार्यकर्ता गांधी मैदान पहुँचेंगे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!