अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      पानी की समस्या औऱ नकारा प्रशासन को लेकर बिहारशरीफ में सड़क जाम

      बिहारशरीफ नगर निगम के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन व नगर निगम लापरवाह बना हुआ है। मजबूरन लोग पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतर रहे हैं।”

      बिहारशरीफ (संजय कुमार)। नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ नगर निगम के वार्ड नंबर 38 के लोग पूर्व वार्ड पार्षद धनंजय कुमार उर्फ़  पप्पू यादव के नेतृत्व में मोहल्ले के लोगों ने बिहार शरीफ शहर का मुख्य चौराहा भराव पर को गुरुवार सुबह 10 बजे जाम कर दिया। जिससे चारों ओर जाम लग गया। इस भीषण गर्मी में लोग परेशान हो रहे थे।

      सड़क जाम कर रहे हैं लोग जिला प्रशासन मुर्दावाद, नगर निगम मुर्दावाद और  नगर आयुक्त मुर्दावाद आदि नारे लगा रहे थे।

      biharsarif water problm 2पूर्व वार्ड पार्षद धनंजय कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 38 के लोग एक  सप्ताह से जल संकट से जूझ रहे हैं। मुहल्ले में ब्रह्म स्थान के पास पानी टंकी से पानी सप्लाई हो रहा था। परंतु टंकी का लेयर  भाग जाने के कारण ,पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है।

      श्री यादव ने बताया कि सोगरा कॉलेज के पास पानी टंकी से हम लोगों का पाइप जोड़ देने से पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी। इन्हीं मांगों को लेकर सड़क जाम किया गया है।

      सड़क जाम की सूचना पाकर बिहारशरीफ अनुमंडल पदाधिकारी ने जाम स्थल पर पहुंचकर जाम कर रहे लोगों की समस्या को ध्यान से सुना तथा जल्द निदान करने का आश्वासन दिया। तब  लोगों ने जाम हटा लिया।

      बाद में पूर्व पार्षद ने कहा कि अगर हम लोगों की मांगों पर एक  सप्ताह के अंदर यदि  ध्यान नहीं दिया जाता है। हम लोग आंदोलन करेंगे ।

      मोहल्ले के एक व्यक्ति गुंजन कुमार ने बताया कि ब्रह्म स्थान पानी टंकी का लेयर  भाग गया है। दो घंटा चलने के बाद मोटर बंद कर दिया जाता है। पुनः दो घंटे के बाद चालू किया जाता है। इसी कारण अन्य मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच पाता है।

      ज्ञातव्य है कि एक सप्ताह पूर्व काशी तकिया के लोगों ने भी पानी की समस्या को लेकर रांची रोड को जाम कर दिया था।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!