अन्य
    Thursday, April 18, 2024
    अन्य

      पत्रकार बलबीर दत्त और कलाकार मुकुंद नायक को मिला पद्मश्री सम्मान

      रांची। वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खोरठा गायक मुकुंद नायक को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। पद्मश्री से बलबीर दत्त का सम्मानित पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

      अविभाजित भारत में इस्लामाबाद (अब पाकिस्तान) में जन्में दत्त ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। भारत आने के बाद उन्होंने दिल्ली, देहरादून सहित कई अन्य जगहों पर नौकरी की और बाद में रांची पहुंचे।

      यहां आने के बाद उन्होंने वर्ष 1963 में रांची एक्सप्रेस अखबार में काम करना शुरू किया, जो बाद में साप्ताहिक से दैनिक अखबार बन गया। दत्त पिछले वर्ष तक यहां बतौर प्रधान संपादक कार्यरत रहे। इस दौरान उन्होंने झारखंड आंदोलन सहित कई अन्य विषयों पर पुस्तकें भी लिखी।

      वहीं दूसरी ओर नागपुरी गीत-संगीत को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में मुकुंद नायक का अहम योगदान रहा है। वे न सिर्फ झारखंड बल्कि अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, ताइवान और हांगकांग में भी अपनी कला का प्रदर्शन कर तालियां बटोर चुके हैं। मांदर की थाप पर लोगों को झुमा देने वाले मुकुंद नायक देवघर विद्यापीठ से बीए किया है। संगीत उनकी अभिरुचि का मुख्य क्षेत्र है।

      इससे पहले उन्हें झारखंड सरकार के कला संस्कृति विभाग से सांस्कृतिक सम्मान और दैनिक प्रभात खबर की ओर से झारखंड गौरव सम्मान दिया जा चुका है। वह संगीत के क्षेत्र में अधिक से अधिक काम करना चाहते हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!