अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      पड़ोसी की मारपीट में 5 घायल, 1 की हालत गंभीर, PMCH रेफर

      RAHUI CRIMEरहुई (कुमुद रंजन)। नालंदा जिले के रहुई बाजार के पानी टँकी के पास बुधवार की देर संध्या जम कर हुई जमकर मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गये। घायलों में एक की हालत गंभीर है। उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है। 

      पीड़ित के अनुसार जब वह अपनी जमीन पर घर के सामने लोहे के गेट लगवा रहा था कि तभी अचानक घर के बगल का ही जतन यादव अपने छः पुत्रों ने कार्यस्थल मौजूद इंद्रदेव यादव के साथ पहले तो गाली गलौज की, फिर वही मौजूद रॉड से मारपीट करने लगे। इस क्रम में बचाने आये पुत्र पिंटू यादव, सोने लाल यादव, खुश्बू कुमारी, विभा देवी को भी घर में घुस कर बुरी तरह से पीटा। गंभीर रूप से घायल इंद्रदेव यादव को मरा समझ कर जतन यादव व उनके पुत्र चलते बने।

      रहुई थाना प्रभारी सुनील कुमार निर्झर ने बताया कि  जमीन विवाद में मारपीट की घटना हुई हैं। इसमें घायलो का ईलाज सदर हॉस्पिटल बिहारशरीफ में कराया गया है।  उसमें एक गम्भीर रूप से घायल इंद्रदेव यादव को पटना पीएमसीएच रेफ़र किया गया है।

      इस घटना को लेकर जतन यादव, धर्मवीर यादव, ललेंद्र यादव, धर्मेन्द्र यादव, परमेन्द्र यादव, विलेंद्र यादव और सूरज यादव पर नामजद मामला दर्ज कराया गया हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!