अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      न्याय की फरियाद ले यूं भटक रही है 95 वर्षीया फूलवती बाई

      “सरकार बुजुर्गों को लेकर कई योजनाएं चलाती है। बुजुर्गों को प्रताड़ित करने वाले के लिए सख्त कानून बनाए गए हैं तो क्या इस लाचार बेबस और बुजुर्ग महिला के लिए सरकार के पास कोई कानून नहीं है। अगर है तो जमशेदपुर जिला प्रशासन इस मामले में गंभीरता क्यों नहीं दिखा रही….”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क (वीरेन्द्र मंडल)। अपनो द्वारा सताए जाने से परेशान जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र की 95 वर्षीया बुजुर्ग महिला आज साकची स्थित महिला थाना पहुंच अपने लिए इंसाफ की फरियाद लगाई।

      साथ में आए महिला के बेटे ने बताया कि उनके अपने चेचेरे भाई ने उनका और उनकी मां का जीना हराम कर दिया है। बुजुर्ग महिला फूलवती बाई को उम्र के इस पड़ाव में अपनो से न्याय के लिए थाने का चक्कर लगाते देख सभी हैरान-परेशान नजर आए।

      2 13बुजुर्ग महिला के बेटे ने बताया कि उनके अपने चचेरे भाई ने घर के बिजली का कनेक्शन काट दिया है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद करते हैं।

       पिछली बार भी चचेरे भाई ने बिजली का कनेक्शन काट दिया था और घर का सामान सड़क पर फेंक दिया था, लेकिन सोनारी थाना पुलिस द्वारा मामले में मध्यस्थता करते हुए बिजली का कनेक्शन जुड़वा दिया गया था और घर में सामान वापस रखवा दिया गया था, लेकिन बार-बार चचेरे भाई द्वारा उन्हें और उनकी बुजुर्ग मां को परेशान किया जाता है।

      उन्होंने बताया कि जब तक पिता जी जिंदा थे तब तक परिवार में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। पिताजी की मौत के बाद उनका कामकाज छूट गया। उसके बाद से चचेरा भाई अक्सर प्रताड़ित करता है।

      इतना ही नहीं जब पिता जी जिंदा थे, उस वक्त उन्होंने अलग मकान लिया था जिसे चाची ने एक साथ रहने की बात करते हुए बिकवा दिया था। आज जब उनके पास रुपए- पैसे नहीं हैं तो उन्हें तो दूर उनकी बूढ़ी मां को भी सहारा देने से चचेरे भाई ने इंकार कर दिया है।

      फिलहाल साकची महिला थाना पुलिस मामले को दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वैसे पूरा मामला संपत्ति विवाद का है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!