अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      नीतीश का करारा जबाव, कैबिनेट विस्तार में यहां भाजपा बनी अछूत, जदयू के बने सारे 8 मंत्री

      “कैबिनेट विस्तार में बीजेपी या लोजपा को स्थान नहीं मिला है। जैसा कि पहले से ही संभावना जताई जा रही थी……”

       पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। जदयू विधायत नरेंद्र नारायण यादव, श्याम रजक, अशोक चौधरी और बीमा भारती की नीतीश की कैबिनेट में वापसी हो गयी है। रामसेवक सिंह, संजय झा, नीरज कुमार और लक्ष्मेश्वर राय नीतीश सरकार में पहली बार मंत्री बनाये गये हैं।

      nitish kumar 1राज्यपाल लालजी टंडन ने रविवार को राजभवन में आयोजित समारोह में इन आठों मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बगल की कुर्सी पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी बैठे थे।

      कैबिनेट के इस विस्तार में नीतीश सहयोगी दलों को मौका नहीं दिया गया है। हमने जिन आठ नेताओं को मंत्री बनाये जाने की संभावना जतायी जा रही थी, वे आठों मंत्री बनाये गये हैं।

      इसके साथ ही नीतीश कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 33 हो गयी है जो बिहार के लिए निर्धारित मंत्रियों की अधिकतम संख्या 36 से तीन कम हैं।

      सीएम नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार में सामाजिक-जाति समीकरणों का विशेष ख्याल रखा है। उन सभी आठ मंत्री में 1.नरेंद्र नारायण यादव, (यादव), 2.श्याम रजक,(धोबी), 3.अशोक चौधरी, (पासी), 4.बीमा भारती,(गंगोता), 5.रामसेवक सिंह (कुशवाहा), 6.लक्ष्मेश्वर राय,(अमात), 7.संजय झा,(ब्राह्मण), 8.नीरज कुमार,(भूमिहार) शामिल हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!