अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      नीतिश 18 को जायेगें जापान, वहां से लायेगें बुलेट ट्रेन !

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। पीएम नरेंद्र मोदी के सपनों की परियोजना ‘मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन’ पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी इन दिनों अपने गृह राज्य में हाई-स्पीड ट्रेन कॉरिडोर बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं। नीतीश 18 फरवरी को जापान की 4 दिवसीय यात्रा पर जाएंगे।

      खबर है कि इस दौरान वह मिनी-बुलेट ट्रेन परियोजना पर समझौता कर सकते हैं। इसके अलावा, बिहार सरकार जापान के साथ कई बड़े समझौतों को अंतिम रूप देने का भी लक्ष्य रखती है, जिससे प्रदेश आने वाले वर्षों में जापान से बड़े मात्रा में आर्थिक मुनाफा हो सकता है।

      nitish japan bullet train 1सूत्रों के मुताबिक बिहार सरकार ने पटना और बोधगया के बीच उच्च गति वाली ट्रेन चलाने के लिए एक खाका बनाया है। बोधगया, दुनिया में सबसे बड़े बौद्ध तीर्थस्थलों में से एक है।

      बताया जा रहा है कि इसे बोधगया से पटना के बीच चलाया जाएगा। 100 किलोमीटर के इस लंबे रूट पर बीच में नालांदा और राजगीर भी होगा। नालंदा नीतीश कुमार का गृह जिला है।

      सूत्रों ने बताया कि पूरा रेलमार्ग भूमिगत होगा। नीतीश कुमार के साथ बिहार सरकार के उच्चस्तरीय अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी उनके साथ होगा। परियोजना के रोडमैप को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों की टीम जापान दौरे पर जाएगा।

      पर्यवेक्षकों का मानना है कि नीतीश पिछले साल लालू प्रसाद के राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से लगातार हमले का सामना कर रहे हैं।

      माना जा रहा है कि नीतीश इस हाई-स्पीड रेल परियोजना का इस्तेमाल चुनावी मैदान में कर सकते हैं, क्योंकि उनकी अगली विधानसभा चुनाव के पहले यह उनकी एक प्रमुख उपलब्धि होगी।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!