अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      नियुक्ति पत्र नहीं मिलने से आक्रोशित कार्य. सहायकों का उग्र प्रदर्शन

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (दीपक विश्वकर्मा)। पिछले 8 महीनों से नियुक्ति पत्र नहीं मिलने से आक्रोशित कार्यपालक सहायको ने नालंदा जिलाधिकारी के समक्ष उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शकारी जिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्याओं को रखना चाह रहे थे, मगर उन्हें मिलने नहीं दिया गया।

      2 3प्रदर्शकारियों के उग्र रवैये को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी और डीएसपी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियो को समझाने की कोशिश की। मगर वे लोग नहीं माने। उसी  दौरान एक कार्यपालक सहायक मौके पर डीएसपी से उलझ गया और हाथापाई कर दी।

      जिसके बाद एक प्रदर्शनकारी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। एक साथी को गिरफ्तार होता देख सभी लोग प्रदर्शन करने लगे।

      फिर क्या था ।सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और बिहार थाना ले कर चले आये।

      प्रदर्शकारियों का कहना है की नालंदा छोड़कर बिहार के सभी जिलों में कार्यपालक सहायकों की प्रतिनियुक्ति हो चुकी है। मगर यहां चयन के बाद भी हम लोगो को नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!